लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Opening Day 2026 Drishyam 3 Border 2 Dhurandhar The Revenge Mirzapur The Movie To Toxic Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

साल 2026 के नौ महीने अभी तक जा चुके हैं और इन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े स्टार्स, बड़ी फ्रेंचाइजी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। अब अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही इस रेस में अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3 – द कन्क्लूजन’ भी शामिल हो गई है।

 

  • फिल्म ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी।
  • इसका फायदा इसके ओपनिंग डे कलेक्शन में भी साफ देखने को मिला।
  • रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई की।
  • फिल्म ने पहले दिन देशभर में नेट 66.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा।
  • इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज 15 करोड़ रुपये कमाए, जिसे मिलाकर वर्ल्डवाइड इसने 95.10 करोड़ रुपये कमा लिए।

इसके साथ ही अब यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं ओवरऑल इसने ‘जन नायकन’ और ‘पैराडाइज’ समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया।

आइए जानते हैं कि 2026 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में…




Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection

धुरंधर द रिवेंज
– फोटो : X


1. धुरंधर: द रिवेंज

2026 का देशभर में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने का रिकॉर्ड ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के नाम है। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 205.2 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 में आया था।


Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection

फिल्म ‘टॉक्सिक’
– फोटो : X


2. टॉक्सिक

लिस्ट में दूसरा नाम यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका काफी बज बन गया था, जिसका असर यह हुआ कि ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 136.2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। यश के साथ फिल्म में नयनतारा, कियारा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आए थे।


Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection

पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– फोटो : सोशल मीडिया


3. पेद्दी

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ जून में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 117.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया था और नंबर तीन पर अपनी जगह बनाई।


Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection

फिल्म ‘द राजा साब’
– फोटो : सोशल मीडिया


4. द राजा साब

प्रभास की ‘द राजा साब’ ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 100.6 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। फिल्म में संजय दत्त और निधी अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आईं।

5. दृश्यम 3 – द कन्क्लूजन

अब इस रेस में पहले ही दिन अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3’ भी शामिल हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गई।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा:फीस से कैंटीन तक यूपीआई से लेनदेन, सीबीएसई ने स्कूलों को क्या निर्देश दिए? – Cbse Schools Asked To Promote Digital Payments For Fees, Canteen And Other Services

महाराष्ट्र:एमएलसी चुनाव में कांग्रेस ने खोले पत्ते, दो मौजूदा सदस्यों पर फिर भरोसा, अमरावती से नया चेहरा कौन? – Maharashtra Mlc Election 2026 Congress Candidates Abhijit Wanjari Jayant Dinkar Asagaonkar Aditi Pohare

भारत बनाम वेस्टइंडीज:सुलझानी होगी गेंदबाजी की गुत्थी, प्रसिद्ध की जगह किसे मिलेगा मौका; सिराज होंगे शामिल? – Ind Vs Wi Dream11 Prediction: India Vs West Indies 3rd Odi Playing Xi Captain And Vice-captain Players

ऑस्ट्रेलिया में बड़ा हादसा:रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, कई लोग घायल; टीम बस का इंतजार कर रहे थे प्रशंसक – Australia: Car Drives Into Crowd Of Rugby Fans Near Newcastle, Several Injured

एक्सप्लेनर:फ्रांस में छात्रों के प्रदर्शन की क्या है असली वजह, क्यों बढ़ता गया विरोध और कहां बिगड़े हालात? – Explainer: Why Are Students Protesting In France? What Sparked The Anger And How Did It Escalate?

भारत Vs पाकिस्तान फाइनल:एशियाड में स्वर्ण के लिए टक्कर; किसे मिलेगा मौका, कौन बैठेगा बाहर? संभावित प्लेइंग-11 – India Vs Pakistan Final: Check Probable Playing Xi Of India And Pakistan Gold Medal Match Live Streaming

Leave a Comment