लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nvidia का चीन में ‘दी एंड’, 95% से 0% पर आई मार्केट हिस्सेदारी, जेन्सेन हुआंग ने अमेरिका को घेरा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Nvidia Shares Falls in China: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया का चीनी व्यापार अब पूरी तरह से बंद हो गया है. चीन में कंपनी के शेयर्स गिरकर सीधे 0 प्रतिशत पर पहुंच गए हैं. जिससे कंपनी का चीन से पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया है. अब इसे लेकर कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग न भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया है कि ये सब अमेरिका में चल रहे हालातों के कारण हुआ है.

क्या बोले CEO?
Nvidia चीन के CEO हाल ही में मिल्कन इंस्टिट्यूट की ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने इस बारे मेंबात करते हुए बताया कि ये नीति अमेरिका के लिए ही बैकफायर कर रही है, क्योंकि ये चीन को स्वदेशी तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित कर रही है. उन्होंने कहा कि हम अपना टैक्स रेवेन्यू बढ़ाकर अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार रहे हैं और यही हमारी नेशनल सिक्योरिटी है.

ये भी पढ़ें: Business News: Nykaa मुश्किल में! इस कंपनी ने मांगा 20000000 का हर्जाना, होई कोर्ट तक पहुंच गया मामला

लीडरशिप बरकरार रखना चाहता है अमेरिका
इस दौरान जब हुआंग से पूछा गया कि क्या उनके पास लेटेस्ट और सबसे अच्छी चिप का एक्सेस है? इस पर उन्होंने सीधा जवाब दिया, ‘बिलकुल भी नहीं’, उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका अपनी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की लीडरशिप को बरकरार रखना चाहता है. जिसके इसलिए वो इस बात का ख्याल रखता है कि सबसे लेटेस्ट और सबसे पहली टेक्नोलॉजी उसके ही पास रहे.

घरेलू कंपनी ने पैर पसारना किए शुरू
अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के कारण ये सबकुछ हुआ है. अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा कारणों चिंताओं के कारण अच्छी किस्म की चिप (जैसे H100, A100) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके चलते अब चीन की घरेलू कंपनी हुआवेई (Huawei) तेजी से बाजार में अपने पैर पसार रही है.

ये भी पढ़ें: होम लोन की EMI 25000 है, बैंक बैलेंस रह गया 20 हजार; अब क्या होगा, क्या लगेगा जुर्माना?

Nvidia के बारे में
बता दें कि ये एक प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो मुख्यरूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गेमिंग और प्रोफेशनल मार्केट्स के लिए ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट बनाती है और इसे विकसित करती है. ये कंपनी 1993 में शुरू की गई थी जिसकी बाजार में 90 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment