लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nepal Politics: ‘कानून से ऊपर कोई नहीं…’, नेपाल के पूर्व PM KP ओली के गिरफ्तारी पर बोले गृहमंत्री सुदान गुरूंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेपाल में पिछले साल सितंबर में हुए जेन जी विरोध-प्रदर्शनों की जांच के मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को शनिवार (28 मार्च 2026) को  गिरफ्तार कर लिया गया.  नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह बालेन की अध्यक्षता में शुक्रवार (27 मार्च 2026) को हुई नवगठित मंत्रिमंडल की बैठक में आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का फैसला किया गया था. इस पर नेपाल के गृहमंत्री सुदान गुरूंग ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. हमने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और जाने वाले गृह मंत्री रमेश लेखक को काबू में कर लिया है. यह किसी से बदला नहीं है, यह तो बस न्याय की शुरुआत है. मुझे विश्वास है कि अब देश एक नई दिशा लेगा.’

नेपाल पुलिस ने पुलिस ने बताया कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी (CPN-UML) के अध्यक्ष ओली को शनिवार तड़के काठमांडू से 12 किलोमीटर पूर्व भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके से गिरफ्तार किया गया.उसने बताया कि पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता रमेश लेखक को भी भक्तपुर जिले की सूर्यविनायक नगरपालिका के कटुंजे स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. ओली और लेखक को पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए ‘जेन जी’ आंदोलन को दबाने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस आंदोलन में कई युवाओं सहित 76 लोग मारे गए थे.

कितने साल की हो सकती है जेल?

जेन जी आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम की जांच के लिए गठित आयोग ने ओली और लेखक सहित अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले में कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है. बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली नेपाल की नवगठित सरकार ने शुक्रवार को अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक में जांच आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू करने का निर्णय लिया. पुलिस ने कहा कि ओली और लेखक को भद्रकाली स्थित काठमांडू जिला पुलिस सर्किल में हिरासत में रखा गया है. जांच आयोग ने इस अपराध के लिए तीन से 10 साल तक की जेल की सजा की सिफारिश की है.

ये भी पढ़ें: Nepal Politics: नेपाल में सियासी भूचाल! बालेन शाह के शपथ लेते ही पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार, Gen-Z प्रोटेस्ट का हिसाब?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैर रही बारूदी सुरंगें…’, US-ईरान की वार्ता के बीच ओमान ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट

‘प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन न करने पर…’, होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 

‘भारत को प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में देखता है अमेरिका’, दिल्ली-वॉशिंगटन संबंधों को लेकर क्या बोले सर्जियो गोर

Leave a Comment