लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet 2026:पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था? जानिए पूरा मामला – Neet 2026: Pmch’s Link To The ‘solver Gang’, Lakhisarai, Neet Re-exam, Eou Probe Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट परीक्षा के दौरान सक्रिय सॉल्वर गैंग की जांच के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है।  पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। यहां के 47 एमबीबीएस और पीजी के छात्र नीट पुनर्परीक्षा वाले दिन अनुपस्थित पाए गए हैं। इस खबर से पीएमसीएच प्रशासन हैरान हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से मेडिकल छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद पीएमसीएच के 47 छात्र निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। इनमें से 37 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अनुपस्थिति की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएमसीएच प्रशासन कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। छात्रों की उपस्थिति, गतिविधियों और अनुपस्थिति के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पीएमसीएच प्रशासन ने सभी संबंधित छात्रों को 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति का कारण बताने और उससे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पीएमसीएच की ओर से कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

इधर, लखीसराय से पीएमसीएच के जिस एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया गया था कि उसका नाम मयंक कश्यप नहीं है। उसका नाम अश्विनी कुमार है। आरोप है कि उसने परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अपने एक मित्र की मदद ली थी, ताकि रिकॉर्ड में उसकी मौजूदगी बनी रहे, जबकि वह स्वयं परीक्षा से जुड़े दूसरे कामों के लिए लखीसराय पहुंच गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कॉलेज की उपस्थिति रजिस्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए किसी सहयोगी छात्र की सहायता ली थी। इतना ही नहीं मयंक सॉल्वर गैंग के मास्टमाइंड सम्राट का करीबी था। वह पटना में उससे लगातार मिलता था। अधिकारियों को संदेह है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है।

Bihar: शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन, छह अधिकारियों पर गिरी गाज; एक बीईओ निलंबित, बर्खास्तगी की भी सिफारिश



मास्टर माइंड कौन है? क्या योजना बनाई थी?

सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड नालंदा ने भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के एमबीबीएस फोर्थ ईयर का छात्र रविशंकर उर्फ सम्राट बताया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस को आशंका है कि इसी ने लखीसराय के तीन परीक्षा केंद्रों पर नौ मेडिकल छात्रों को अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठाकर परीक्षा दिलाने की योजना बनाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई है। ईओयू अब गिरोह के आर्थिक लेन-देन, संपर्क सूत्रों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। 

अब तक 30 लोगों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, पेपरलीक के आरोपों को 21 जून को बिहार के 35 शहर समेत पूरे देश में नीट पुनर्परीक्षा हुई थी। गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की थी। इसके बावजूद सॉल्वर गैंग ने पेपरलीक से बड़ी साजिश रची। हालांकि, पुलिस ने इनके गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया। अब पुलिस की जांच में सामने आया है कि सॉल्वर गैंग के सदस्यों का कनेक्शन गया, पटना, लखीसराय के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल से है। इन राज्यों के कॉलेज में सॉल्वर गैंग के सदस्य पढ़ते थे। यह लोग बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मियों की मदद से असली परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा देने की कोशिश में थे। इसके लिए 38 से 40 लाख में डील तय हुई। बिहार पुलिस ने इस मामले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशिफल 04 अक्तूबर:मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत – Today Horoscope 4 October 2026, Horoscope Today, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, 4 October 2026 Horoscope, T

आज का शब्द:विकीर्ण और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता- दुःख की अँधियरिया रात – Aaj Ka Shabd Vikeerna Ravindranath Taogore Ki Kavita Dukh Ki Andhiyariya Rat

कांग्रेस:एमपीएससी आंदोलन अब ‘सत्याग्रह’, राहुल गांधी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराया आंदोलन; क्या है मांग? – Mpsc Movement Now A ‘satyagraha’, Says Rahul Gandhi After Launch Of Portal

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

‘गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी’:प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा? – Ganesh ‘visarjan’ Over, Gyanesh Kumar ‘visarjan’ Remains: Prakash Raj

सीबीआई:एलआईसी निवेश फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला – Cbi Chargesheets Rcom, Ex Chief Investment Officer Of Lic In Rs 3,750-cr Cheating Case

Leave a Comment