लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

National Handloom Day 2026:भारत के बुनकरों को समर्पित खास दिन, जानिए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास – National Handloom Day 2026 Date Theme History And Significance In Hindi Hathkargha Divas

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

National Handloom Day 2026 Theme: भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में हथकरघा का विशेष स्थान है। सदियों से भारतीय बुनकर अपनी कला और मेहनत से ऐसी उत्कृष्ट साड़ियां, शॉल, दुपट्टे और परिधान तैयार करते आए हैं, जिनकी पहचान पूरी दुनिया में है। इसी गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने और देश के लाखों बुनकरों के योगदान को पहचान दिलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

साल 2026 में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन केवल पारंपरिक वस्त्रों का उत्सव नहीं है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण-अनुकूल फैशन को बढ़ावा देने का भी संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट करके हस्तकरघा दिवस पर भारतीय बुनकरों की सराहना की और इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि हथकरघा दिवस का इतिहास क्या है? इस दिन का महत्व और थीम समेत सभी जानकारी यहां मौजूद है। 

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 कब हैं?


  • हथकरघा दिवस हर साल 7 अगस्त 2026 को मनाया जाता है।

  • इस वर्ष 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है। भारत सरकार द्वारा आज हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है।


राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास 


  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में भारत सरकार ने की थी।

  • इसका उद्देश्य देश के लाखों बुनकरों को सम्मान देना था।

  • साथ ही भारतीय हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना था।


7 अगस्त को ही क्यों मनाते हैं हथकरघा दिवस?


  • 7 अगस्त को ही ये दिन मनाने की ऐतिहासिक वजह है।

  • वर्ष 1905 में इसी दिन स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

  • इसमें विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया गया था।

  • हथकरघा उद्योग इस आंदोलन का प्रमुख आधार बना और आज भी भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।


     


राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की थीम 2026


  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 के अवसर पर सरकार का मुख्य फोकस भारतीय हथकरघा विरासत, नवाचार और टिकाऊ फैशन को बढ़ावा देना है।

  • इसी क्रम में “Weaves of India” फेस्टिवल तथा Handloom Hackathon 2026 जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  • इनका उद्देश्य पारंपरिक बुनाई को आधुनिक तकनीक और युवाओं से जोड़ना है। 


हथकरघा दिवस क्यों मनाया जाता है? 

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं,



  • भारतीय बुनकरों के योगदान का सम्मान करना।




  • देश की पारंपरिक बुनाई कला को संरक्षित करना।




  • स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना।




  • ग्रामीण रोजगार और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना।




  • पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ फैशन को प्रोत्साहित करना।




  • युवाओं को भारतीय वस्त्र संस्कृति से जोड़ना।



हथकरघा उद्योग आज भी लाखों लोगों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है और भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सावधान:फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें, एक भी गलती पड़ सकती है भारी – 4 Things To Keep In Mind Before Online Shopping During The Festive Season

उम्र सिर्फ 13 साल, कारनामा बड़ा:चीनी तैराक यू जिडी ने जीता सोना, बनाया एशियाड रिकॉर्ड; बोलीं- बेहतर करूंगी – 13-year-old Chinese Swimmer Yu Zidi Wins Asian Games Gold, Sets New Games Record

डारियो अमोदेई: कथनी और करनी में फर्क? एआई के खतरे गिनाने वाले एंथ्रोपिक सीईओ अब ला सकते हैं नया पावरफुल मॉडल – Anthropic May Release New Ai Model Ahead Of Ipo To Counter Openai Gpt 6 Astra

एप्पल मैनेजर हत्याकांड:दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को दस साल की सजा, पत्नी कल्पना फैसले से नहीं थी संतुष्ट – Up: Constable Convicted In Apple Manager Murder Case Sentenced To 10 Years; Second Accused Acquitted; Wife Say

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 564 अंक उछला, निफ्टी 23400 के पार, जानिए शेयर बाजार का कैसा रहा प्रदर्शन – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

यूपीआई शुल्क:लेनदेन पर जीरो फीस कुछ साल और क्यों रहनी चाहिए? नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया कारण – Why Should Upi Zero-fee Transactions Continue For A Few More Years Rajiv Kumar Explains The Reason

Leave a Comment