लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट करने वाले ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि उनका पैसा लंबे समय में कई गुना बढ़ जाए. अगर आपके पास आज 25 लाख रुपये की एकमुश्त रकम है तो क्या ये पैसे आगे चलकर 2 करोड़ रुपये बन सकते हैं? तो इस बात का सही जवाब समय और रिटर्न पर निर्भर करता है. म्यूचुअल फंड में कंपाउंडिंग की ताकत लंबे समय में बड़ा असर दिखाती है. हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पैसों पर पड़ जाता है. 

कितने साल लगेंगे?
मान लेते हैं कि आपने 25 लाख रुपये एक साथ इक्विटी म्यूचुअल फंड में इंवेस्ट किए हैं और आपको हर साल मान लिजिए 12% का रिटर्न मिलता है. ऐसे में आप 18 साल में 2 करोड़ रुपये पा सकते हैं. यानी 25 लाख रुपये को करीब 8 गुना करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना जरूरी होगा.

इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?

अलग-अलग रिटर्न पर कितना समय लगेगा?

1. अगर सालाना 10% रिटर्न मिले तो 25 लाख रुपये को 2 करोड़ बनने में लगभग 22 साल लग सकते हैं.

2. अगर सालाना 12% रिटर्न मिले तो करीब 18 साल में 2 करोड़ पा सकते हैं.

3. अगर सालाना 15% रिटर्न मिले तो लगभग 15 साल में 25 लाख रुपये 2 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकते हैं.

कंपाउंडिंग कैसे करती है पैसा बढ़ाने का काम?
म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग होता है. इसमें आपको सिर्फ आपके निवेश किए हुए पैसे पर ही रिटर्न नहीं मिलता, बल्कि पहले मिले रिटर्न पर भी आगे रिटर्न मिलता है. जैसे कि शुरुआती साल में पैसा धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, रिटर्न पर मिलने वाला रिटर्न आपकी संपत्ति को तेजी से बढ़ाने लगता है.

20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment