लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Minister Kailash Vijayvargiya Stated That There Are Other Issues In The Country That Could Be Discussed – Indore News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित शासकीय अहिल्या स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और जीवन मूल्यों, खानपान तथा सुरक्षा जैसे विषयों पर बात की।

मंत्री ने छात्राओं से कहा कि वे घर से स्कूल निकलते समय अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत करें। उन्होंने बच्चों को खानपान को लेकर भी जागरूक करते हुए मैदा, मैगी और मोमोज जैसे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को घर का पौष्टिक भोजन खाने और आटे से बने विभिन्न पारंपरिक व्यंजन अपनाने की सलाह दी।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि आजकल देश में “लव जिहाद” जैसी गंभीर समस्या की चर्चा होती है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि किसी से भी दोस्ती करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती करते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

पढ़ें: दो साल से जेल में बंद शिक्षक का नाम ट्रेनिंग सूची में, बीईओ के हस्ताक्षर से खुली पोल; जानें 

सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले?

बाद में मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कहा कि देश में और भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर चर्चा की जानी चाहिए। इस विषय पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

वंदे मातरम् को लेकर क्या बोले?

वंदे मातरम् के कथित अपमान के मामलों में कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि यह देश के स्वाभिमान और सम्मान का विषय है। उनका कहना था कि जो लोग राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत का अपमान करते हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलवी के मामले में मंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Odi World Cup 2027:आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध? – Iccs Revamped Odi World Cup Format Comes Under Intense Criticism From Associates, Wca Know Details

अतुल हत्याकांड:’दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी’, मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड – Meerut Snake Murder Atul Case Damini Might Get Me Killed Living With Her Is A Compulsion He Told His Mother

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा – Aamir Khan Niece And Actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike And Forcibly Taken To Hospital

Fifa:स्पेन के शाही परिवार पर चढ़ा विश्व कप का खुमार, फाइनल में रहेगी मौजूदगी; तस्वीरों में देखें रॉयल अंदाज – Spain Vs Argentina: Spanish Royal Family To Attend Fifa World Cup 2026 Final Match In Us Photos

Up Election 2027:उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेलेंगे चिराग पासवान, किया सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान – Up Election 2027 Chirag Paswan Announces Contest All 403 Seats In Uttar Pradesh

E20 Petrol:क्या पुरानी गाड़ियों के लिए आफत बन रहा E20 पेट्रोल? माइलेज और इंजन को लेकर एक्सपर्ट ने कही यह बात – E20 Petrol Explained: Expert Reveals Why Older Vehicles Face Problems

Leave a Comment