लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mexico Vs England Live:10 खिलाड़ियों से खेल रही इंग्लैंड ने 3-1 की बनाई बढ़त, बाहर होने की कगार पर मेक्सिको – Mexico Vs England Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

FIFA World Cup 2026 Mexico vs England Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ-16 के मैच में अभी मेजबान मेक्सिको का सामना इंग्लैंड से जारी है। यह मुकाबला एजटेका स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के अटैक्स वन ऑफ द बेस्ट हैं। ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।


Mexico vs England Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

हैरी केन-बेलिंगहम और क्विनोन्स
– फोटो : FIFA.COM



विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में अब तक ऐसे दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं कि फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। अब आज राउंड ऑफ-16 के मैच में अभी मेजबान मेक्सिको का सामना इंग्लैंड से जारी है। यह मुकाबला एजटेका स्टेडियम में खेला जा रहा है। फिलहाल दूसरे हाफ का खेल जारी है। 10 खिलाड़ियों से खेल रही इंग्लैंड की टीम 3-2 से आगे है।


मैच में चल रहा जबरदस्त ड्रामा

 


  • इंग्लैंड को 54वें मिनट में तब झटका लगा, जब उनके खिलाड़ी जारेल क्वान्सा को रेड कार्ड दिया गया। VAR रिव्यू के बाद जारेल क्वान्सा को मेक्सिकन खिलाड़ी को गलत तरीके से चुनौती देने के  कारण रेड कार्ड दिखाया गया। इसके साथ ही वह फीफा विश्व कप के इतिहास में रेड कार्ड पाने वाले इंग्लैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए। इसी के साथ इंग्लिश टीम में 10 खिलाड़ी ही रह गए।

  • मैच में ड्रामा जारी रहा। 60वें मिनट में इंग्लैंड को पेनल्टी मिल गई है, क्योंकि मेक्सिको के गोलकीपर राउल रेंगेल ने लापरवाही भरी चुनौती देते हुए एंथनी गॉर्डन को बॉक्स के अंदर गिरा दिया। इस पेनल्टी पर हैरी केन ने गोल दागा और इंग्लैंड को 3-1 से आगे कर दिया। 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए भी इंग्लैंड ने जबरदस्त चुनौती पेश की है। टीम लगातार दबाव बना रही है और हजारों मेक्सिकन फैंस के समर्थन के सामने मेक्सिको को कड़ी टक्कर दी है।

  • हालांकि, इसके बाद भी मुकाबले का रोमांच थमने का नाम नहीं लिया। 69वें मिनट में मेक्सिको को पेनल्टी मिल गई। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने अपने ही पेनल्टी बॉक्स में ऊंचा पैर उठाकर मेक्सिको के एक खिलाड़ी को फाउल कर दिया, जिसके बाद रेफरी ने मेक्सिको के पक्ष में पेनल्टी दे दी। राउल जिमिनेज ने इस पर गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया है।

पहले हाफ का खेल

पहले हाफ में इंग्लैंड ने दो मिनट में दो गोल दागा और इसके चार मिनट बाद ही मेक्सिको ने एक गोल दागा। यानी छह मिनट में कुल तीन गोल लगे हैं। फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। दोनों ही टीमों के अटैक्स वन ऑफ द बेस्ट हैं। ऐसे में कड़ा मुकाबला होना तय है। इंग्लैंड के लिए दोनों गोल जूड बेलिंगहम ने किए। उन्होंने 36वें और 38वें मिनट में गोल दागा। दोनों गोल के बीच अंतर 99 सेकंड का रहा। इसके बाद 42वें मिनट में मेक्सिको के क्विनोन्स ने गोल दाग स्कोर 2-1 कर दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Diljit Dosanjh:‘फिल्म घर-घर पहुंच चुकी है, यही मकसद था’, ‘सतलुज’ पर बैन लगने पर बोले दिलजीत दोसांझ – Diljit Dosanjh Reacts On Satluj Banned On Ott Jaswant Singh Khalra Punjab 95 Controversy

Rain In Mp:बारिश से एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर बढ़ा जलस्तर, नदी में बहे वाहन; प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा – Mp-maharashtra-border-bagh-river-flood-incident Madhya Pradesh News Rain In Mp Weather

कार में चलता था ‘बेटा या बेटी’ बताने का गोरखधंधा:गर्भपात का भी इंतजाम, चीन की मशीन से खोल रहे थे गर्भ का राज – Four Accused Arrested In Case Involving Fetal Examination Using A Portable Machine In A Car

‘हैरान और दुखी हूं’, ‘सतलुज’ के Ott से हटाए जाने पर शुरू हुआ हंगामा, दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए राजनेता – Diljit Dosanjh Satluj Ban Triggers Political Row Sukhbir Singh Badal Sad

बॉर्डर से 15 किमी के दायरे में 12 मस्जिदें ध्वस्त:राजस्थान में गहराया विवाद, सात जुलाई को कोर्ट करेगा सुनवाई – Demolition Of 12 Mosques Near Indo-pak Border Sparks Row In Rajasthan High Court Hearing On 7 July

Neymar Retires:फूट-फूटकर रोए नेमार! ब्राजील के फीफा विश्वकप से बाहर होते ही इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा – Fifa World Cup 2026: Neymar Announces International Retirement After Brazil’s Shock Exit To Norway

Leave a Comment