लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mexico Vs Ecuador Live:बारिश-बिजली के खतरे के कारण मैच शुरू होने में देरी, मेक्सिको को घरेलू मैदान का सहारा – Mexico Vs Ecuador Live: World Cup Round Of 32 Clash Fifa World Cup Live Updates And Score Highlights

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मेक्सिको और इक्वाडोर के बीच मुकाबले की शुरुआत खराब मौसम की वजह से टाल दी गई है। स्टेडियम के ऊपर काले बादल छाए हुए हैं और आसपास बिजली गिरने का खतरा होने के कारण खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए किक-ऑफ सुबह साढ़े सात बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

फीफा ने बयान जारी कर कहा कि स्टेडियम के आसपास बिजली गिरने का जोखिम होने के कारण मैच में देरी का फैसला लिया गया है। संगठन ने प्रशंसकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इस मुकाबले की विजेता टीम राउंड ऑफ 16 में कांगो डीआर और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेगी। यह मैच शुक्रवार को अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इक्वाडोर ने पहली बार 2006 विश्व कप में नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी, जहां मेजबान जर्मनी ने उसे राउंड ऑफ 16 में बाहर कर दिया था। करीब 20 साल बाद टीम एक और मेजबान देश मेक्सिको के खिलाफ नॉकआउट मैच खेलने उतरी है। इक्वाडोर के अनुभवी स्ट्राइकर एनर वेलेंसिया पर एक बार फिर सभी की नजरें होंगी। 36 वर्षीय वेलेंसिया ने 2014 और 2022 विश्व कप में तीन-तीन गोल किए थे, लेकिन इस बार अभी तक उनका गोल का खाता नहीं खुला है।

दूसरी ओर, मेक्सिको शानदार फॉर्म में है। टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए और 6 गोल किए, जबकि एक भी गोल नहीं खाया। घरेलू प्रशंसकों का जबरदस्त समर्थन टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। मेक्सिको के मुख्य कोच जेवियर अगुएरो ने कहा कि अपने देश में खेलना उनकी टीम के लिए बड़ा मनोवैज्ञानिक फायदा है। उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि पूरा देश हमारे साथ खड़ा है और यही हमें अतिरिक्त प्रेरणा देता है। हमारे प्रशंसक हमारे लिए 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाते हैं।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी:27 करोड़ नए शेयर जारी कर बाजार में उतरेगी कंपनी, निवेशकों के लिए खास क्या? – Jio Platforms Ipo Sebi Approval 27 Crore Shares

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत:सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी – Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

यूपी:अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं, भाजपा सिर्फ वोटों की सगी – Up: Akhilesh Yadav Takes A Dig At Cm Yogi, Says—promised Free Bus Rides But Had Buses Removed; The Bjp Cares O

दोस्ती, शादी और उसके बाद जासूसी:isi नेटवर्क से जुड़े मिया-बीवी की इनसाइड स्टोरी, पाकिस्तान भेजे चुके आठ सिम – Isi Spy Network Busted Sahil And Samira Accused Of Sending Eight Indian Sim Cards To Pakistan Via Dubai

त्योहार से पहले महंगाई की मार:मुंबई में एक सितंबर से नौ रुपये लीटर महंगा होगा तबेला दूध; क्यों बढ़ाई गई कीमत? – Mumbai Tabela Milk Price Hike September 1 2026

Leave a Comment