लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Meerut:ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती का अपहरण, चिल्लाती रही पीड़िता; स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार – Meerut: Young Woman Abducted Near Brahmpuri Metro Station; Miscreants In Scorpio Flee

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे एक युवती को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने वहां से गुजर रहे ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर और उनके साथी एकांश गोयल को टक्कर मारने की कोशिश की। दोनों ने अपनी स्कूटी से आरोपियों का रिठानी तक पीछा किया। इस दौरान आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर परतापुर की ओर भाग निकले। पुलिस अब स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सरस्वती लोक निवासी रोहित कपूर ने बताया कि मंगलवार रात वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय से लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो से उतरे युवक ने वहां खड़ी एक युवती को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारने की कोशिश भी की, जिससे वे बाल-बाल बच गए और स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसके बावजूद, दोनों साथियों ने तुरंत स्कूटी उठाई और स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया।

3 किमी तक किया पीछा, पुलिस को दी सूचना

दोनों साथियों ने लगभग 3 किमी तक स्कॉर्पियो का पीछा किया। इस दौरान पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर ही गाड़ी दौड़ाते रहे। जब स्कॉर्पियो काफी आगे निकल गई, तब उन्होंने पीछा करना छोड़ दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

हादसा होने से बचे, फिर लौटे वापस

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के गौरव शर्मा ने बताया कि जब रोहित कपूर स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे, तो गाड़ी का खुला गेट किसी अन्य वाहन से टकरा सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना थी। इस जोखिम को देखते हुए और दूरी बढ़ जाने के कारण वे वापस लौट आए।

स्कॉर्पियो सवारों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। मामला अपहरण का है या किसी आपसी विवाद का, यह आरोपियों को पकड़ने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन से लेकर परतापुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

-विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 24 June:तुला और कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार, जानें अन्य राशियों को हाल – Today Prediction Horoscope Of 24 June 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द: यूथिका और जयशंकर प्रसाद की कविता 'आँसू'

ट्रंप की सैन्य नीति को झटका?:’कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान में सैन्य कार्रवाई नहीं’, सीनेट का संदेश – Us Senate Passes Resolution Calling For End To Donald Trump S Military Action Against Iran War Powers Resoluti

Religious Tourism:वैष्णो देवी यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, छह माह में 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन – Vaishno Devi Pilgrimage Sets A Record; 5.07 Million Devotees Visited The Shrine In Six Months.

‘250 साल बाद भी अच्छे मित्र रहेंगे दोनों देश’:अमेरिकी राजदूत गोर ने जमकर की भारत की तारीफ, क्या-क्या कहा? – Us Ambassador Sergio Gor Gala Reception To Commemorate America’s 250th Anniversary Of Independence

Amar Ujala Samvad:आज देहरादून में जुटेंगी विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां, देवभूमि के विकास पर होगा मंथन – Amar Ujala Samvad 2026 Prominent Figures From Various Fields Together In Dehradun Tomorrow

Leave a Comment