लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Made By Google 2026:pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Tag तक, जानिए गूगल के लॉन्च इवेंट में क्या रहा खास – Made By Google 2026 Pixel 11 Series Watch 5 Pixel Buds Pixel Tag Gemini Ai Launch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Google ने अपने Made by Google 2026 इवेंट में Pixel लाइनअप को एक बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है। कंपनी ने एक साथ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए। इन सभी स्मार्टफोन्स में कंपनी का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन के अलावा Google ने Pixel Watch 5 और अपना पहला आइटम ट्रैकर Pixel Tag भी पेश किए। कंपनी ने Pixel Buds Pro 2 और Pixel Buds 2a के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। इसके साथ ही Pixel और Fitbit डिवाइस में हेल्थ ट्रैकिंग को बेहतर बनाने वाले नए टूल भी जोड़े गए हैं।

हालांकि, इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान Gemini Intelligence पर रहा। Google अब Gemini को केवल सवालों का जवाब देने वाले चैटबॉट के रूप में नहीं, बल्कि डिवाइस के अलग-अलग हिस्सों से जानकारी लेकर काम करने वाली इंटेलिजेंस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। आइए इन सभी डिवाइसेज की खासियतों पर नजर डालते हैं।




made by google 2026 pixel 11 series watch 5 Pixel Buds pixel tag gemini ai launch

Tensor G6 Processor
– फोटो : गूगल


Pixel 11 सीरीज को मिली Tensor G6 की ताकत

  • नई पिक्सल 11 सीरीज में चार धांसू स्मार्टफोन्स उतारे गए हैं- पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल (XL) और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड। इन सभी मॉडल्स की ताकत गूगल का लेटेस्ट ‘टेंसर जी6’ (Tensor G6) प्रोसेसर है।
  • बेस मॉडल (Pixel 11) में 48 मेगापिक्सल का शानदार प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो 30x सुपर ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं, प्रो और प्रो XL वेरिएंट्स बड़े सेंसर और 120x ‘प्रो ज़ूम’ (Pro Zoom) के साथ फोटोग्राफी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं।
  • गूगल ने इस बार फोन के डिज़ाइन में बदलाव करते हुए कैमरा बार को काफी स्लिम कर दिया है। प्रो मॉडल्स में 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला सुपर एक्चुआ (Super Actua) डिस्प्ले दिया गया है, जो कड़ी धूप में भी बेहतरीन विज़िबिलिटी देगा।
  • नया चिपसेट पुराने मॉडल्स के मुकाबले ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग को 3.5 गुना तेज़ बनाता है और 3.5 गुना कम बैटरी की खपत करता है। ‘मैजिक कैप्चर’ (Magic Capture) और ‘कैमरा लुक्स’ (Camera Looks) जैसे एआई-बेस्ड फीचर्स तस्वीरों में जान डाल देते हैं।
  • प्रो मॉडल्स के कैमरा बार पर एक मल्टीकलर एलईडी ‘HiLight’ दी गई है, जो जेमिनी एआई के एक्टिव होने (सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने) या कॉल आने पर चमक उठती है।
  • भारत में पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है, जबकि प्रो और प्रो XL की कीमतें क्रमशः 1,19,999 रुपये और 1,34,999 रुपये हैं। इनकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।


made by google 2026 pixel 11 series watch 5 Pixel Buds pixel tag gemini ai launch

Pixel 11 Pro Fold
– फोटो : गूगल


Pixel 11 Pro Fold भी हुआ लॉन्च

  • Google ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold भी पेश किया है। पिछली पीढ़ी के मुकाबले यह करीब 10 फीसदी हल्का और लगभग 1mm पतला है।
  • फोन में IP68 रेटिंग, नया ग्लास-फाइबर कंपोजिट बैक कवर, गियरलेस हिंज और बाहरी स्क्रीन पर सिरेमिक कवर ग्लास दिया गया है। Google के मुताबिक, उसके इंटरनल टेस्ट में नया डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा टिकाऊ साबित हुआ है।
  • फोन की दोनों डिस्प्ले अब 3,600 निट्स तक ब्राइटनेस देती हैं, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है।
  • चार्जिंग की बात करें तो इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग है, जिससे करीब 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। वायरलेस चार्जिंग के लिए 25W तक सपोर्ट मिलता है।
  • फोन में Tensor G6 के साथ 16GB RAM दी गई है। फोल्डेबल स्क्रीन के लिए Google ने एप बबल्स जैसे फीचर्स में सुधार किया है, जबकि Drag and Drop, Split Screen और Instant View जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
  • कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर और 30x Super Zoom वाला टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Magic Capture और Camera Looks जैसे Pixel 11 सीरीज के AI कैमरा फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।
  • Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत ₹1,86,999 है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 20 अगस्त से होगी।


made by google 2026 pixel 11 series watch 5 Pixel Buds pixel tag gemini ai launch

Pixel Watch 5
– फोटो : गूगल


Pixel Watch 5 में AI और हेल्थ फीचर्स पर फोकस

  • Google ने नई Pixel Watch 5 को 41mm और 45mm साइज में लॉन्च किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्रोसेसर दिया गया है और स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।
  • 41mm मॉडल में कंपनी 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है, जबकि 45mm वर्जन में यह आंकड़ा 30 घंटे तक है।
  • इस बार स्मार्टवॉच को फिटनेस और हेल्थ से जुड़े कई नए फीचर्स मिले हैं। Strength Training Guidance एक्सरसाइज के दौरान सेट और रेस्ट पीरियड के निर्देश दे सकता है। यूजर्स अपने वजन और रिपीटेशन भी रिकॉर्ड कर सकेंगे।
  • Google Health Coach नींद और Heart Rate Variability जैसी जानकारी का इस्तेमाल करके वर्कआउट में बदलाव के सुझाव दे सकता है।
  • Sleep Tracking को भी बेहतर किया गया है। Smart Wake अलार्म बजने से पहले यूजर की हार्ट रेट और मूवमेंट जैसी जानकारी देखकर जगाने का सही समय तय कर सकता है।
  • भारत में Pixel Watch 5 की शुरुआती कीमत 41mm मॉडल के लिए ₹42,900 और 45mm मॉडल के लिए ₹45,900 है।


made by google 2026 pixel 11 series watch 5 Pixel Buds pixel tag gemini ai launch

Google Pixel Tag
– फोटो : गूगल


हर डिवाइस में जेमिनी इंटेलिजेंस का सपोर्ट

  • इस बार Google के लगभग हर नए डिवाइस में Gemini किसी न किसी रूप में मौजूद है। कंपनी इसे केवल कमांड का जवाब देने वाले असिस्टेंट तक सीमित नहीं रखना चाहती। Pixel 11 सीरीज में Gemini को डिवाइस और एप्स से मिलने वाले संदर्भ के साथ काम करने की क्षमता दी जा रही है। इससे यह यूजर की जरूरत के हिसाब से ज्यादा सक्रिय तरीके से मदद कर सकेगा। AI का इस्तेमाल कैमरा फीचर्स में भी बढ़ाया गया है। वीडियो से कंटेंट निकालने, स्पीच-टू-टेक्स्ट को बेहतर बनाने और मीडिया का रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी पेश किए गए हैं।
  • Pixel Watch 5 पर भी Gemini सीधे कलाई से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर वर्कआउट शुरू करने, टाइमर लगाने या Gmail से जानकारी हासिल करने जैसे काम कर सकेगा। कुछ Gemini फीचर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के डिवाइस पर ही काम कर पाएंगे।

Pixel Tag के साथ AirTag को मिलेगी टक्कर

Google ने पहली बार अपना आइटम ट्रैकर Pixel Tag भी पेश किया है। इसे चाबी, बैग या लगेज जैसी चीजों से जोड़ा जा सकता है। यह Google के Find Hub नेटवर्क के साथ काम करेगा। आसपास मौजूद Android डिवाइस इसकी लोकेशन पहचानने में मदद कर सकते हैं। Ultra Wideband सपोर्ट वाले डिवाइस के साथ ज्यादा सटीक लोकेशन भी पता की जा सकेगी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026 – Entertainment News: Amar Ujala

139 रन…10 चौके…9 छक्के:विराट कोहली के बल्ले ने मचाई तबाही! तिरुवनंतपुरम में बने 13 धांसू रिकॉर्ड्स, जानें – Virat Kohli Creates History With 15,000 Odi Runs: 13 Remarkable Records From Thiruvananthapuram Ind Vs Wi Odi

समरसता व भाईचारे का संदेश:सिंघल जी का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित, व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक अहम – Ashok Singhal Life Message Of Harmony And Brotherhood Dedicated To The Welfare Of Humanity

दिल्ली:अरावली से यमुना तक टूट गया पानी का प्राकृतिक रास्ता, कंक्रीट में दबकर खो गईं जलधाराएं; फिर संकट शुरू – The Natural Water Path From The Aravallis To The Yamuna Has Been Severed.

Asian Games 2026 Live:28 सितंबर को तीरंदाजों पर नजर, 25 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर से उम्मीदें – Asian Games 2026 Live Updates: Archers In Action, Manu Bhaker Medal; Shooting Boxing Athletics Medal Updates

बहस से बवाल और फिर गोलियों की बौछार:अमेरिका के डेट्रॉयट के स्ट्रिप क्लब में तीन की मौत; चार घायल – Argument Escalates Into Chaos Followed Hail Of Bullets Three Dead Four Injured Detroit Strip Club In Us

Leave a Comment