लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Lucknow Fire:कलेजा ही चीर गया कलेजे का टुकड़ा, साथ पढ़े-खेले और साथ ही दुनिया से विदा; सूरज और संयम थे दोस्त – Lucknow Fire Update Two Youths From Kanpur Die In Lucknow Fire Incident

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ कोचिंग सेंटर की आग ने कानपुर के दो घरों के चिराग बुझा दिए। गोविंदनगर और बर्रा में रहने वाले सूरज और संयम दोनों में वर्षों पुरानी दोस्ती थी। रतनलालनगर के दून स्कूल में दोनों साथ पढ़े और फिर कॅरिअर बनाने के लिए भी दोनों ने एक साथ एनिमेशन स्टूडियो की नौकरी जॉइन की। दोनों ने एक साथ दुनिया भी छोड़ दी।

परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत दम घुटने से हुई लेकिन उनके शरीर जरूर काले पड़ गए थे। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने भी खुद को किसी कमरे अथवा बाथरूम में बंद कर लिया था। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी संयम का शव घर पहुंचा और साढ़े छह बजे के आसपास सूरज का शव बर्रा-सात लाया गया। फिर दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।




Lucknow Fire Update Two youths from Kanpur die in Lucknow fire incident

संयम विज की मां रोते-बिलखते हुए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


कलेजा ही चीर गया कलेजा का टुकड़ा

मंगलवार की सुबह संयम का शव घर के दरवाजे पर रखा था। मां सोनिया अचानक चीख पड़ती हैं… ऐसे कैसे बिना कुछ बताए चला गया बेटा। कुछ तो बोल बेटा… तेरी मां तेरी एक आवाज सुनने को तड़प रही है।


Lucknow Fire Update Two youths from Kanpur die in Lucknow fire incident

संयम विज की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला


उनके यह भावुक शब्द आसपास बैठीं महिलाओं का कलेजा चीर रहे थे। कभी संयम की भाभी पलक अपनी सास का हाथ पकड़कर फफक पड़ती तो कभी सूरज का बड़ा भाई शुभम अपनी मां को सीने से लिपटाकर उन्हें ढांढस बंधा रहा था।


Lucknow Fire Update Two youths from Kanpur die in Lucknow fire incident

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला


मामा सौरभ दुआ के मुताबिक कितने अरमान थे भांजे की बरात करने के। क्या पता था कि बरात की जगह उसकी शव यात्रा में शामिल होना पड़ेगा। मोहल्ले के लोग भी संयम के अच्छे व्यवहार की चर्चा कर रहे थे।


Lucknow Fire Update Two youths from Kanpur die in Lucknow fire incident

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला


दादी के 17वें पर उठी संयम की अर्थी

संयम की दादी ऊषा रानी का 17 दिन पहले निधन हुआ था। मंगलवार को उनका सत्रहवां संस्कार होना था। इसमें शामिल होने के लिए संयम को भी मंगलवार सुबह ही आना था उसकी जगह उसका शव आया तो मोहल्ले के लोग भी भावुक हो गए। मां सोनिया काफी दूर तक बेटे के शव के पीछे रोते हुए गई। बर्रा दो स्थित स्वर्गाश्रम में संयम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Two-wheelers:fy27 में भारतीय दोपहिया वाहन बाजार 5-8% बढ़ेगा! स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ेगी हिस्सेदारी – Indian Two-wheeler Industry To Grow 5-8 Per Cent In Fy27: Report Highlights Scooter And Ev Surge

जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज:झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, Cm हेमंत की अगली रणनीति क्या? – Jpsc Jssc Ranchi Student Protest Vidhansabha Gherao Hemant Soren Jharkhand Police Bjp Jmm Congress Jlkm React

Jpsc-jssc Row:देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज – Jpsc-jssc-protest-devendra-nath-mahato-health-worsens-ranchi-student-protest

Afg In Odi Wc 2027:अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया – Afg In Odi Wc 2027 Afghanistan Direct Qualifies For The One Day World Cup Beats Ireland In Belfast Know Detail

थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज:जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी – Army Chief’s Visit To Jammu Today General Dheeraj Seth Will Visit Forward Areas

अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब:होर्मुज के कारण तेल कीमतों में उछाल; फेडरल रिजर्व पर दबाव घटा – Us Stock Market Near Record High Oil Prices Rise Amid Tension In Hormuz Federal Reserve Pressure Eases

Leave a Comment