07:09 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
07:01 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक की वापसी हुई है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने भी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अर्शिन कुलकर्णी को भी मौका मिला है।
06:16 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
इकाना स्टेडियम की पिच को गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। खासतौर पर यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके कारण बल्लेबाजों के लिए शॉट्स लगाना आसान नहीं रहता है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच पीबीकेएस ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में एलएसजी को जीत नसीब हुई है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को लखनऊ में तेज धूप खिली रहेगी और बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
06:16 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: फॉर्म में लौटे लखनऊ के खिलाड़ी
वहीं, जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रनों का योगदान दिया था। निकोलस पूरन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के गेंदबाज 221 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहे थे। आकाश महाराज सिंह ने 3 ओवर में 54 रन खर्च किए थे, जबकि मयंक यादव ने चार ओवर में 50 रन दिए थे। प्रिंस यादव भी काफी महंगे रहे थे।
06:13 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ न बिगाड़ दे पंजाब का खेल
दूसरी तरफ, प्लेऑफ की रेस से पहले से बाहर हो चुकी लखनऊ पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम पिछले दो मुकाबलों में शानदार फॉर्म में दिखाई दिया है। मिचेल मार्श ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली थी।
06:10 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: जीत को तरसी पंजाब
आईपीएल 2026 में अच्छी शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स की फॉर्म मानो छूमंतर हो गई है। पीबीकेएस को पिछले छह मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर को छोड़कर पिछले कुछ मुकाबलों में पीबीकेएस के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। आरसीबी के खिलाफ हुए आखिरी मैच में टीम का टॉप ऑर्डर भी बुरी तरह से फेल रहा था। वहीं, गेंदबाजी पीबीकेएस के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है। अर्शदीप सिंह लय से भटके हुए नजर आ रहे हैं, तो लॉकी फर्ग्यूसन पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे।
06:10 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब की अग्निपरीक्षा
आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ होगी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पीबीकेएस को हर हाल में एलएसजी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
06:01 PM, 23-May-2026
LSG vs PBKS Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू
IPL Live Cricket Score, LSG vs PBKS Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, लखनऊ पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।

