लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Lsg Vs Kkr Live Score:लखनऊ ने जीता टॉस, केकेआर के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11 – Lsg Vs Kkr Ipl Live Score: Lucknow Super Giants Vs Kolkata Knight Riders Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:05 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, अवेश खान, एम सिद्धार्थ।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती।

07:02 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। मणिमारन सिद्धार्थ की जगह जॉर्ज लिंडे को मौका मिला है। वहीं, कोलकाता ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है।

06:31 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: पंत की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

दूसरी ओर, लखनऊ का अभियान भी अब तक अच्छा नहीं रहा है। ऋषभ पंत की अगुआई वाली इस टीम ने केवल दो मैच जीते हैं और उस पर जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार चार हार और कप्तान के कई फैसलों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। पंत स्वयं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर का रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 67 रन की पारी के बाद से उन्होंने पांच पारियों में केवल 72 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन गेंदों पर शून्य पर आउट होना भी शामिल है।

एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा। पिछले सत्र में उसे यहां खेले गए आठ मैचों में से छह में हार मिली, जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं। इस साल उसने यहां तीन मैच गंवाए हैं। एलएसजी ने इस मैदान पर खेले गए कुल 24 मैचों में से केवल नौ में जीत हासिल की है। उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी रही है और शीर्ष क्रम के बार-बार लड़खड़ाने से मध्य क्रम की कमजोरियां उजागर हो गई हैं।

06:30 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: स्पष्ट नहीं है केकेआर की रणनीति

कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के नहीं चल पाने से भी रहाणे की मुश्किलें बढ़ी। यही नहीं टीम अभी तक सही संयोजन भी तैयार नहीं कर पाई है। रचिन रवींद्र को अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है, जबकि उनके देश न्यूजीलैंड के फिन एलेन और टिम सीफर्ट के बीच बिना किसी स्पष्टता के अदला-बदली का खेल चल रहा है।

06:01 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: रहाणे की कप्तानी पर उठ रहे सवाल

आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी केकेआर ने रहाणे को कप्तान बनाए रखकर साहसिक फैसला किया, लेकिन उनकी अगुआई में टीम इस सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। केकेआर को अपनी पहली जीत दर्ज करने में सात मैच लगे। यह जीत भी उसे सामूहिक प्रयास से नहीं बल्कि रिंकू सिंह के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत मिली। रहाणे ने अब तक कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं जो कि इस प्रारूप में जरूरी है। उनकी उम्र लगभग 38 वर्ष है और ऐसे में उन्हें लंबी अवधि तक टी20 टीम का कप्तान बनाए रखना इस प्रारूप की मांगों के अनुरूप नहीं लगता है।

05:52 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: लखनऊ और कोलकाता की भिड़ंत

अंक तालिका में नीचे चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच रविवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में अपनी संभावनाओं को जीवंत रखने के लिए इन्हें हर हाल में जीत चाहिए होगी। केकेआर के लिए राहत की बात है कि उसके श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टीम से जुड़ गए हैं और इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं। 

05:46 PM, 26-Apr-2026

LSG vs KKR Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, केकेआर के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL Live Cricket Score, LSG vs KKR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ की नजरें जीत की लय में वापसी करने पर होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शहीद दिवस मंच से ममता की हुंकार:india गठबंधन से नाराजगी दूरकर एकजुट होने की अपील, Cjp प्रदर्शन पर बड़ा एलान – Mamata Rallying Martyrs Day Appeal Resolve Grievances India Bloc Major Announcement Regarding Cjp Protest

Sikkim Tunnel Collapse Live:सिक्किम में अबतक 10 की मौत; Pm-शाह ने Cm तमांग से की बात, कहा- हरसंभव मदद करेंगे – Sikkim Tunnel Collapse Live Updates: Death Toll Rescue Operation Continues At Teesta Stage-6 Project

Tear Gas Effects:आंसू गैस के गोले सेहत के लिए कितने खतरनाक? क्या होता है इसका असर – Cjp Delhi Protest And Tear Gas Know How Tear Gas Works And Its Effects On Health

Cjp Protest:दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को फडणवीस का समर्थन, रावत बोले- 20 जुलाई को ‘कायर दिवस’ की तरह मनाएं लोग – Cjp Protest Fadnavis Backs Delhi Police’s Action; Rawat Says People Should Observe July 20 As Coward’s Day

Cjp Protest:छात्रों के सपोर्ट में आए दिलजीत दोसांझ; हुमा कुरैशी से भूमि तक इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया – Bhumi Pednekkar Anurag Kashyap Celebs On Cjp Protest Huma Qureshi Says Visuals Will Stay With Me For Long Time

Explainer:कहां होगा 2030 का फुटबॉल विश्वकप, टीमें बढ़ाने की फीफा की कैसी तैयारी, क्या भारत करेगा क्वालिफाई? – Fifa World Cup 2026 Football Wc 2030 Schedule Venue 64 Teams Tournament India Qualification Chances Explained

Leave a Comment