लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG News: गैस संकट पर बड़ी खबर, भारत ने अमेरिका से खरीदी रिकॉर्ड तोड़ LPG, क्या अब सस्ता मिलेगा सिलेंडर?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG Import News: बीते कुछ महीने में ही एलपीजी गैस का संकट जनता ने करीब से देख लिया है. इस संकट की स्थिति से जनता और सरकार दोनों ने ही सबक लिया और अब आगे ऐसी ही किसी स्थिति में ना फंस जाएं इसके लिए स्टॉक भी बचाकर रख लिया है. इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि भारत ने अमेरिका से रसोई गैस खरीदी वो भी इतनी मात्रा में कि इसे एक रिकॉर्ड बना लिया है.

अमेरिका से इम्पोर्ट हुई LPG
दरअसल एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में युद्ध और तनाव के हालातों को देखते हुए भारत ने एलपीजी के लिए अमेरिका के ऊपर अपनी निर्भरता बढ़ा दी. जिसके बाद जून में अमेरिका से आयात होकर भारत आई रसोई गैस रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें: Crude Oil: समंदर में खड़े हैं 6.8 करोड़ बैरल तेल के टैंकर, भारत के करीब मंडरा रहे ईरानी जहाज, क्या खरीदेगी सरकार?

KPLER के आंकड़ों के मुताबिक, जून में अब तक भारत ने अमेरिका से करीब 6.35 लाख टन एलपीजी का आयात किया है, जो देश के कुल एलपीजी आयात का लगभग 65% हिस्सा है. मार्च से ही अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता बना हुआ है.

UAE से घटा आयात
इतना ही नहीं जहां एक तरफ अमेरिका ने आयात बढ़ा है तो वहीं दूसरी तरफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एलपीजी का आयात घटकर जून में करीब 90,000 टन ही रह गया है. इससे पहले यूएई भारत को एलपीजी की सबसे ज्यादा आपूर्ति करने वाला देश था, लेकिन मिडिल ईस्ट में संघर्ष और उसकी वजह से आई आपूर्ति की कमी की वजह से अब स्थिति पहले के मुकाबले बदल गई है. ताजा आंकड़ों की मानें तो भारत पिछले कुछ दिनों की स्थिति को देखते हुए अब एलपीजी के स्रोतों में और भी ऑप्शंस देख रहा है, इसकी के चलते अब अमेरिका से आने वाली गैस पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: ATF News: फ्लाइट खर्च पर बड़ी राहत, एयरलाइंस हटाएंगी फ्यूल सरचार्ज, कम होंगे टिकट के दाम!

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment