लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Loo Lagne Par Kya Kare:लू लगने पर क्या करें? डॉक्टर भी मानते हैं इस नुस्खे को असरदार – Heat Stroke Home Remedy Loo Lag Jaye To Kya Karna Chahiye

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Home Remedy For Heat Stroke: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते इन दिनों लू लगने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग जल्दी डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। 

लू लगने पर शरीर में बेचैनी, चक्कर, कमजोरी और तेज बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, पुराने समय से दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खे गर्मी से राहत दिलाने में काफी असरदार माने जाते हैं। 

खास बात यह है कि ये उपाय घर में मौजूद सामान्य चीजों से ही किए जा सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको एक ऐसा आसान नुस्खा बताएंगे, जो शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है।

 




heat stroke home remedy loo lag jaye to kya karna chahiye

लू लगने पर क्या करें?
– फोटो : AI


 गीले कपड़े से शरीर पोंछने का नुस्खा क्यों है असरदार?

गर्मियों में जब शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है, तब हीट स्ट्रोक या लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में गीले कपड़े से शरीर पोंछना एक बेहद आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। दादी-नानी के समय से अपनाया जाने वाला यह तरीका शरीर को तेजी से ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। ठंडे पानी में भीगा कपड़ा त्वचा के संपर्क में आने पर शरीर की गर्मी को कम करता है, जिससे बेचैनी, घबराहट और तेज गर्मी का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

 


heat stroke home remedy loo lag jaye to kya karna chahiye

लू लगने पर क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock Photos


यह नुस्खा खासतौर पर तब ज्यादा फायदेमंद माना जाता है जब व्यक्ति को तेज बुखार, सिर दर्द, चक्कर, शरीर में जलन या कमजोरी महसूस हो रही हो। माथे, गर्दन, हाथ और पैरों पर ठंडी पट्टी रखने से शरीर का तापमान कंट्रोल होने लगता है और मरीज को राहत महसूस होती है। यही वजह है कि गांवों और घरों में आज भी लोग लू लगने पर सबसे पहले इस घरेलू उपाय को अपनाते हैं।

 


heat stroke home remedy loo lag jaye to kya karna chahiye

लू लगने पर क्या करें?
– फोटो : AI


कैसे करें इस्तेमाल?

 

  • सबसे पहले एक साफ और मुलायम सूती कपड़ा लें
  •  कपड़े को सामान्य ठंडे पानी में अच्छी तरह भिगो लें
  • अब इसे माथे, गर्दन, हाथ, पैरों और सीने पर हल्के हाथ से लगाएं
  •  हर 5 से 10 मिनट में कपड़े को दोबारा पानी में भिगोते रहें
  •  मरीज को पंखे या ठंडी जगह पर आराम करने दें
  •  साथ में पानी, ORS या नींबू पानी भी देते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो

 


heat stroke home remedy loo lag jaye to kya karna chahiye

लू लगने पर क्या करें?
– फोटो : adobestock


किन बातों का रखें ध्यान?

 

  • बहुत ज्यादा बर्फ वाला ठंडा पानी इस्तेमाल न करें
  •  मरीज को तुरंत धूप और गर्म जगह से हटाएं
  •  शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें
  •  अगर मरीज बेहोश होने लगे, सांस लेने में दिक्कत हो या तेज बुखार कम न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें क्योंकि उन्हें लू जल्दी लग सकती है

—————————————-

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सशक्तीकरण:दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि – Asha Workers In Delhi Will Now Receive 6,000; The Government Has Doubled The Incentive Amount.

सालाना रिपोर्ट:सुरक्षा बलों के तालमेल से जम्मू-कश्मीर में अब सब सामान्य, आतंकवाद से युवाओं का मोहभंग – Annual Report: Security Situation In Jammu & Kashmir Under Control Due To Coordination Among Security Forces

जम्मू:अमर उजाला के ‘ऑपरेशन पहचान’ के बाद घाटी में पहली बड़ी कार्रवाई, नरवाल की रोहिंग्या बस्ती कराई खाली – Major Action Following Amar Ujala’s Operation Pehchan’ Narwal’s Rohingya Settlement Cleared

समाधान:किशाऊ परियोजना से मिलेगा हर दिन 30 करोड़ लीटर पानी, बुझेगी दिल्लीवालों की प्यास; किल्लत होगी कम – Kishau Project To Provide 300 Million Liters Of Water Daily; Delhi’s Thirst To Be Quenched

महाराष्ट्र:जरांगे पाटिल के विरोध पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 14 में से 12 मुख्य मांगें सरकार ने मानी – Maharashtra: Cm Fadnavis Makes A Major Statement Regarding Jarange Patil’s Protest

धूप में आई तेजी तो जहरीली हुई हवा:दिल्ली-एनसीआर में ओजोन ढा रही है कहर, बढ़ने लगा असर; हालात चिंताजनक – Air Turns Toxic As Sunlight Intensifies: Ozone Wreaks Havoc In Delhi-ncr

Leave a Comment