लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhamaal 4 BO :अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल’, फिल्म ने तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इंदर कुमार की कॉमिक फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में अपना जादू चलाया. फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 217.22  करोड़ हो गया है. 20 दिनों में ही फिल्म ने धमाका कर दिया है. 

इन 4 फिल्मों को ‘धमाल 4’ ने पछाड़ा

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 20 दिनों में ओवरसीज मार्केट में 25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ने 4 बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘धमाल 4’ ने अजय देवगन की ‘शैतान’, वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’, सलमान खान की ‘दबंग 3’ और सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड’ स्टोरी जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘शैतान’ ने 216.88 करोड़, ‘जुड़वा 2’ ने 216.61 करोड़, ‘दबंग 3’ ने 217 करोड़ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड’ ने 217 करोड़ कमाए थे. 

आर्यन खान की कैसीनो आउटिंग, लंदन में मिस्ट्री गर्ल संग आए नजर

अब फिल्म का अगला टारगेट ‘राम लीला’, ‘रुस्तम’, ‘बधाई हो’, ‘माय नेम इज खान’, ‘ओएमजी 2’ जैसी हैं. इन सबकी कमाई 218 से 220 करोड़ के बीच में हुई थी. सभी फिल्मों को बहुत पसंद किया गया था.

‘धमाल 4’
इंडिया नेट कलेक्शन- 162.35 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 191.57 करोड़
बजट- 150 करोड़
प्रॉफिट- 12.35 करोड़
प्रॉफइट परसेंट- 8.23 करोड़
ओवरसीज ग्रॉस- 25.65 करोड़
वर्ल्डवाइड- 217.22 करोड़

‘मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं’, सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार

अजय देवगन सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

इसी के साथ ये अजय देवगन की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म की नजर अब ‘टोटल धमाल’ का रिकॉर्ड ब्रेक करने पर है.

अजय देवगन की 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘सिंघम अगेन’ (402.26 करोड़) नंबर वन पर है. दूसर नंबर पर ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (364.81 करोड़) है. तीसरे नबंर पर ‘दृश्यम 2’ ( 339.89 करोड़) है. चौथे पर ‘गोलमाल अगेन’ (310.67 करोड़) और पांचवें ‘रेड 2’ (242.57 करोड़) है. छठे पर ‘टोटल धमाल’ (223.36 करोड़) है. सातवें नंबर पर ‘धमाल 4’ ( 217.22 करोड़), आठवें पर ‘शैतान’ (216.18 करोड़), नौवें नंबर पर ‘सिंघम रिटर्नस’ (201 करोड़) और दसवें पर ‘गोलमाल 3’ (169.09 करोड़) है.

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

बता दें कि फिल्म को इंदर कुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म में रवि किशन भी हैं. अंजलि आनंद और संजीदा शेख फीमेल लीड रोल में हैं. सभी ने अपने-अपने रोल में जान डाल दी है. फैंस को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई. साथ ही फिल्म ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर दिया है. फिल्म को पहले दिन से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब आने वाले वक्त में देखना होगा फिल्म कौन-कौनसे रिकॉर्ड ब्रेक करती है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment