लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

London Train Accident:लंदन के उत्तरी हिस्से में दो ट्रेनों में भिड़ंत, राहत और बचाव के काम में जुटी पुलिस – London Train Accident British Police Responding To Reports Of Train Collision North Of London Know Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिटेन के लंदन में शुक्रवार को दो ट्रेनों के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि वह लंदन के उत्तर में ट्रेन टक्कर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ब्रिटिश पुलिस के अनुसार, लंदन के उत्तर में बेडफोर्ड क्षेत्र में दो ट्रेनों के बीच टक्कर की सूचना पर मिली थी। बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू की टीमें शाम 6:45 बजे हुई इस घटना पर कार्रवाई कर रही थीं। पुलिस ने कहा, “हमें बेडफोर्ड इलाके में दो ट्रेनों की टक्कर की सूचना मिली है। हम जल्द से जल्द और जानकारी साझा करेंगे।” इस बीच, स्थानीय मीडिया में यात्रियों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं।

कई लोगों के घायल होने का दावा

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपुष्ट वीडियो और तस्वीरों में दो ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे (ईएमआर) ट्रेनों के आपस में टकराने का दावा किया गया है। तस्वीरों में एक ट्रेन दूसरी से टकराई हुई दिखाई दे रही है, जबकि कुछ यात्री क्षतिग्रस्त डिब्बों के पास पटरियों पर खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि सामने आई तस्वीरों के अनुसार दोनों ट्रेनें पटरी पर ही खड़ी दिखाई दे रही हैं और उनके पलटने की कोई सूचना नहीं है।

ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने एक्स पर कहा, “लंदन सेंट पैनक्रास और लीसेस्टर के बीच एक घटना से आपातकालीन सेवाएं निपट रही हैं।” कंपनी ने घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। बेडफोर्ड लंदन से करीब 90 किलोमीटर उत्तर में स्थित एक प्रमुख कस्बा है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि उसने “कई संसाधनों को मौके पर भेजा है, जिनमें एयर एंबुलेंस और हैजार्डस एरिया रिस्पॉन्स टीम भी शामिल है।” एजेंसी के अनुसार यह एक बड़ी रेल दुर्घटना है, जो बेडफोर्ड के दक्षिण में हुई है। वहीं, बेडफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि उसकी टीमें भी बेडफोर्ड के दक्षिण में रेलवे लाइन पर हुई घटना के स्थान पर मौजूद हैं।

ब्रिटेन के समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ और चैनल टॉकटीवी ने अपनी रिपोर्टों में कुछ यात्रियों के घायल होने का दावा किया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं ने अभी तक किसी भी प्रकार की चोट या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ब्रिटेन की परिवहन मंत्री हाइडी अलेक्जेंडर ने कहा कि वह ट्रेन टक्कर की खबरों से “गहरी चिंतित” हैं।

क्षेत्र में सेवाएं संचालित करने वाली रेल कंपनी थेम्सलिंक ने एक्स पर बताया कि जांच के तहत एक समस्या के कारण ल्यूटन और बेडफोर्ड के बीच सभी रेल लाइनें बंद कर दी गई हैं। ब्रिटेन में ट्रेन टक्कर की घटनाएं अपेक्षाकृत कम होती हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand News:तिरंगा यात्रा से रोके गए देवेंद्र महतो! अस्पताल के बाहर पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, बढ़ा तनाव – Jharkhand Devendra Nath Mahto Stopped Tricolour Yatra Jpsc Jssc Student Protest Hemant Soren

जश्न-ए-आजादी:अब जेन-जी का जमाना, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, बड़े अवसरों के साथ चुनौतियां भी – Celebrating Freedom In Gen Z Era India Has Largest Youth Population In World Big Opportunities And Challenges

Tunnel Accident:एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी, सीएम ने कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं – Chamoli Tunnel Landslide Pipalkoti Rescue Operation Underway For Two People Trapped In Thdc Tunnel

80वां स्वतंत्रता दिवस:’लाल किले से हर चीज का श्रेय लेते हैं’, Pm के भाषण पर खरगे ने साधा निशाना; क्या कहा? – “from Red Fort, Pm Claims Credit For Everything”: Mallikarjun Kharge Slams Bjp On 80th Independence Day

Trisha:तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल – Trisha Krishnan Attended 80th Independence Day Celebrations With Tamil Nadu Cm Vijay Parents Video Viral

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

Leave a Comment