लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आगे बढ़ रहे…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले चार से ज्यादा समय से जारी संघर्ष में गुरुवार (21 मई, 2026) को एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जहां यूक्रेन की सेना ने एक बार फिर से रूस में एक बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने लंबी दूरी की कार्रवाई करते हुए रूस के समारा इलाके में स्थित रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली सिजरान तेल रिफाइनरी पर हमला किया है.

जेलेंस्की ने X प्लेटफॉर्म पर क्या कहा?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार (21 मई, 2026) को एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस की तेल रिफाइनिंग के खिलाफ यूक्रेन ने एक और लंबी दूरी की कार्रवाई को अंजाम दिया है और इस दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इस बार यूक्रेनी ड्रोन का निशाना सिजराल ऑयल रिफाइनरी था, जो हमारी सीमा से 800 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है.’

उन्होंने यूक्रेनी सेना को धन्यवाद करते हुए कहा, ‘मैं मानव रहित प्रणाली बलों (Unmanned Systems Forces) और स्पेशल ऑपरेशन्स फोर्सेज के योद्धाओं को उनकी सटीकता के लिए धन्यवाद देता हूं. यूक्रेन की जय!’ जेलेंस्की ने अपने X पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आग और आसमान में धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो लोगों की हुई मौत

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय गवर्नर ने कहा कि समारा इलाके के सिजरान शहर पर हुए ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस हमले में किसी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है या नहीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज ने कहा कि इस हमले से रिफाइनरी में बड़ी आग लग गई. इस रिफाइनरी की सालाना प्रोसेसिंग क्षमता करीब 70 लाख से 89 लाख टन कच्चे तेल की है. यूक्रेनी ड्रोन बलों के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने कहा कि मई महीने के दौरान यूक्रेन की तरफ से निशाना बनाई गई यह रूस की 11वीं तेल रिफाइनरी थी.

यह भी पढ़ेंः ‘बेहद खफा हैं नेतन्याहू’, ईरान को लेकर भिड़ गए ट्रंप और इजरायली पीएम, अमेरिकी मीडिया का दावा


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा

‘जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप’, कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

Leave a Comment