फिल्म ‘लेनिन’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. अखिल अक्किनेनी इस फिल्म से फाइनली बॉक्स ऑफिस सक्सेस की तरफ बढ़ रहे हैं. अखिल 11 सालों से बॉक्स ऑफिस हिट का इंतजार कर रहे थे. ये अखिल के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइएए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
‘लेनिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 7.15 करोड़ से ओपनिंग की. फिल्म को 2 हजार के करीब शोज मिले. दूसरे दिन फिल्म ने 8.65 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 9.65 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.60 करोड़ रहा. फिल्म ने 4 दिन में टोटल 29.05 करोड़ की कमाई कर ली है.
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 8.05 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 41.42 करोड़ कमा लिए. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म को सेफ जोन में जाने के लिए 70 करोड़ और कमाने की जरुरत है.
हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘लेनिन’
अखिल के करियर की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘एजेंट’ में देखा गया था. ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने 10.05 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा 2021 में उन्हें ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ में देखा गया था. इस फिल्म ने 29.01 करोड़ कमाए थे. वहीं 2019 में आई फिल्म ‘मिस्टर मजनू’ ने 15.15 करोड़ कमाए थे. अभी तक अखिल की हाईस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ थी. अब लेनिन ने इसे पीछे छोड़ दिया है और हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
बॉक्स ऑफिस पर धमाल ने कर दिया ‘धुरंधर’ वाला खेल, बिना डिस्काउंट के ही मंगलवार को हो रही धुआंधार कमाई
बता दें कि इस फिल्म अखिल अक्किनेनी लीड रोल में हैं. फिल्म में भाग्यश्री बोरसे फीमेल लीड में हैं. फिल्म को मुरली किशोर अब्बुरु ने डायरेक्ट किया है. ये बिग बजट फिल्म है. आने वाले दिनों फिल्म से और अच्छा करने की उम्मीदें हैं. फिल्म को रिव्यूज भी अच्छे मिले हैं. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है.
बता दें कि अखिल सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं. अखिल कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.

