लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Vs Raja Shivaji Bhooth Bangla Dadi Ki Shadi Main Actor Nahin Hoon – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हर शुक्रवार की तरह इस शुक्रवार भी कुछ नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। इन्हीं में शामिल है भगवान कृष्ण की कथा को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’। तीन भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट कृष्ण की प्रेम कहानी और उनके समर्पण पर आधारित है। जानते हैं अपने पहले दिन ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कैसा प्रदर्शन?




Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Vs Raja Shivaji Bhooth Bangla Dadi Ki Shadi Main Actor Nahin Hoon

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


सुस्त हुई शुरुआत

जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट्ट स्टारर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक,  ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ ने पहले दिन 42 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। हालांकि, देर रात तक इन आंकड़ों के बदलने की भी संभावना है।


Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Vs Raja Shivaji Bhooth Bangla Dadi Ki Shadi Main Actor Nahin Hoon

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


सामने कई बड़ी फिल्मों की है चुनौती

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों की चुनौती है। इनमें रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और आज ही रिलीज हुईं ‘दादी की शादी’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। ऐसे में इन सभी फिल्मों के सामने ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ के सामने अच्छा प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती होगी। देखना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन कर पाती है।


Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Vs Raja Shivaji Bhooth Bangla Dadi Ki Shadi Main Actor Nahin Hoon

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


तीन पार्ट में आएगी फिल्म, ऐसी है कहानी

तीन पार्ट में बनने वाली इस पहली फिल्म की कहानी में कृष्णजी की प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म शुरू होती है भालका तीर्थ से, जहां श्रीकृष्ण ने अपने प्राण त्यागे थे। इसके बाद कहानी द्वापर युग में जाती है, जहां श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल से वृंदावन जाना, द्वारकाधीश बनना, राधा से मिलना और रुक्मिणी व सत्यभामा से विवाह करने तक की कहानी दिखाई जाती है। यह फिल्म महाभारत की शुरुआत पर खत्म होती है पर अभी इसे दो पार्ट और आना बाकी हैं, जिनमें आगे की कहानी दिखाई जाएगी। 


Krishnavataram Part 1 Box Office Collection Vs Raja Shivaji Bhooth Bangla Dadi Ki Shadi Main Actor Nahin Hoon

फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


हार्दिक गज्जर ने किया है निर्देशन

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जो इससे पहले टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ और नीना गुप्ता के साथ ‘अचारी बा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता श्रीकृष्ण के किरदार में प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता भट्ट, जैकी श्रॉफ, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं प्रणवी उर्स?:पिता-भाई को देखकर गोल्फ में बढ़ी दिलचस्पी, किस तरह एशियन गेम्स में रचा इतिहास? जानें – Who Is Pranavi Urs? Indian Golfer Who Clinched Historic Gold At Asian Games Know Profile And Stats

मेरठ का नीला ड्रम कांड:सजा के बाद जेल में ये काम करेंगे मुस्कान और साहिल, इस रंग के कपड़े पहनेंगे दोनों कातिल – Meerut Saurabh Murder Case Muskan And Sahil Will Prison Uniforms And Perform Manual Labor After Sentencing

तिकुनिया कांड:गनर हटाने और धमकियों के बीच पांच साल में आठ गवाह मुकरे; चार किसानों और पत्रकार की हो गई थी मौत – Lakhimpur Kheri Tikunia Violence Amidst Withdrawal Of Security Threats Eight Witnesses Turned Hostile 5 Years

फर्जी पहचान, तुर्किये की नागरिकता और ड्रग्स का नेटवर्क:भारत कैसे लाया गया नवप्रीत, गृह मंत्री ने क्या बताया? – Drug Network Kingpin Navpreet Singh Brought Back To India Home Minister Amit Shah Tells

भारत Vs पाकिस्तान:सैम अयूब का विवादित जश्न, वैभव को आउट कर इस तरह चिढ़ाया; फिर अभिषेक से मिला करारा जवाब – India Vs Pakistan: Sam Ayub’s Controversial Celebration After Dismissing Vaibhav, Abhishek Hits Back

हरियाणा में जोनिंग नियम बदलने की तैयारी:अब जमीन पर क्या नहीं कर सकेंगे, सरकार तय करेगी सूची – Haryana Prepares To Revise Zoning Rules: Government To Determine List Of Prohibited Activities On Land

Leave a Comment