लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KKR फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 करोड़ वाले गेंदबाज ने शुरू किया अभ्यास; जानें ताजा अपडेट 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. टीम के लिए 18 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी ने अभ्यास शुरू कर दिया है. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. 

अब तक केकेआर का बॉलिंग डिपार्टमेंट काफी कमजोर दिखाई दिया है. ऐसे में पथिराना की वापसी टीम के लिए बड़ी बूस्ट साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि पथिराना की वापसी को लेकर पूरा अपडेट क्या है. 

शुरू की गेंदबाजी 

क्रिकबज के मुताबिक, पथिराना ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है. वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि पथिराना 2026 सीजन में टीम के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किस मैच से पथिराना केकेआर के लिए उपलब्ध होंगे. दूसरी तरफ, फ्रेंचाइजी ने भी तेज गेंदबाज के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. 

2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगी थी चोट 

बता दें कि पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच काफ स्ट्रेन की इंजरी हुई थी. कोलकाता के हेड कोच अभिषेक नायर ने आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपडेट देते हुए बताया था कि वह अपने रिहैब के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं. इसके आगे हेड कोच ने उम्मीद जताते हुए कहा था कि पथिराना अप्रैल के बीच तक वापसी कर सकते हैं. 

मथीशा पथिराना का आईपीएल करियर

पथिराना ने अपने आईपीएल करियर में 32 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 32 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 21.61 की औसत से 47 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/28 का रहा. उनकी इकॉनमी 8.68 की रही है. बताते चलें कि पथिराना ने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया. वह 2025 तक चेन्नई का ही हिस्सा रहे. यह पहला मौका होगा कि जब पथिराना चेन्नई के अलाव दूसरी टीम से खेलेंगे. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के 11 मैच पूरे, विराट-रोहित कोसों दूर; इस 22 साल के लड़के के पास ऑरेंज कैप

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment