UK King Tax Information: सालों हम यही सुनते आए हैं कि राजा- महाराजा अपनी प्रजा से कर वसूलते थे. जो कर उनके खजाने में जाता था. इससे राजमहल तो चलता ही था इसके साथ ही साथ राज्य भी चलाया जाता था. आज भी लोकतंत्र के दौर में यही होता है. जनता के टैक्स से देश और सरकारें चलती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रिटिश में ऐसा नहीं होता? जी हां! वहां के राजा भी टैक्स भरते हैं, जिसका हाल ही में खुलासा हुआ है.
ब्रिटेन के राजा भरते हैं टैक्स
दरअसल हाल ही में UK की एक न्यूज एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया है कि, ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III ने सितंबर 2022 में सिंहासन संभालने के बाद से अब तक 30 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर में 39.6 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के हिसाब से 351 करोड़ रुपये) से ज्यादा का टैक्स चुकाया है. इसकी जानकारी पहली बार बकिंघम पैलेस के द्वारा सामनेआई है.
ये भी पढ़ें: जींस में छुपा रखा था सवा 3 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर धरे गए, विदेश से गोल्ड लाने के क्या नियम हैं?
पहली बार आई है निजी जानकारी सामने
बकिंघम पैलेस के द्वारा ये जानकारी शाही परिवार की वित्तीय व्यस्था की पारदर्शिता बढ़ाने कि लए सार्वजनिक की है. किंग चार्ल्स के बड़े बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने भी पहली बार अपनी टैक्स संबंधी जानकारी शेयर की है. उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स बनने के बाद से अब तक 20 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर में 26.4 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के हिसाब से 234 करोड़ रुपये) से ज्यादा का टैक्स और कैपिटल गेन टैक्स भरा है.
तीन सालों में भरा इतना टैक्स
सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में किंग चार्ल्स ने 11.7 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 15.44 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के हिसाब से 136.89 करोड़ रुपये) और 2024-25 में 12.9 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 17.03 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के मुताबिक 150.93 करोड़ रुपये) टैक्स दिया.

वहीं, प्रिंस विलियम ने 2023-24 में 8.34 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 11.01 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के हिसाब से 97.58 करोड़ रुपये) और 2024-25 में 7.76 मिलियन पाउंड (अमेरिकी डॉलर के हिसाब से 10.24 मिलियन डॉलर और भारतीय रुपया के हिसाब से 90.79 करोड़ रुपये) टैक्स जमा किया है.
ये भी पढ़ें: इस सरकारी बैंक ने HDFC और ICICI को पछाड़ा, क्रेडिट कार्ड रेस में हुआ आगे, लोगों ने खूब किया खर्च
राजा को टैक्स देना नहीं है जरूरी
बता दें कि ब्रिटेन के कानून के अनुसार, राजा पर आयकर, कैपिटल गेन टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स देना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, साल 1993 से शाही परिवार अपनी इच्छा से ही आयकर और कैपिटल गेन टैक्स का भुगतान कर रहा है. ये फैसला उस समय जनता के बढ़ते दबाव और शाही वित्त को लेकर उठे सवालों के बाद लिया गया था.

