लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kerala Election:मतगणना से पहले शशि थरूर ने किया चौंकाने वाला दावा, एलडीएफ को लेकर कही ये बड़ी बात – Kerala Assembly Election Results Shashi Tharoor Udf Victory Claim Exit Polls Pinarayi Vijayan Ldf

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यूडीएफ (UDF) की जीत का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों और जानकारों के बीच इस बात को लेकर एक राय है कि इस बार यूडीएफ की लहर है। थरूर ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर अपनी शंका जाहिर की, लेकिन यह भी कहा कि इस बार सभी सर्वे एक जैसे नतीजे दिखा रहे हैं, जो हैरान करने वाला है। उन्हें उम्मीद है कि सोमवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पद क्या बोले थरूर?

मुख्यमंत्री पद के चयन पर थरूर ने बताया कि कांग्रेस में एक तय प्रक्रिया का पालन होता है। चुनाव के बाद जीते हुए विधायक पार्टी अध्यक्ष के प्रतिनिधि को अपनी राय बताते हैं। यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाती है और फिर हाईकमान अंतिम फैसला लेता है। हाईकमान किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री चुनने के लिए स्वतंत्र है।

ये भी पढ़ें: Assam: असम में काउंटिंग से पहले BJP एक्टिव, मतगणना से पहले CM सरमा ने की समीक्षा बैठक; जानें क्या है तैयारी

एलडीएफ पर क्या बोले थरूर?

थरूर के अनुसार, अगर एलडीएफ (LDF) चुनाव हारती है, तो यह देश में वामपंथी राजनीति के लिए बड़ा झटका होगा। केरल फिलहाल इकलौता राज्य है जहां वामपंथियों की सरकार है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बाद केरल में हार का मतलब होगा कि देश में कहीं भी उनकी सरकार नहीं बचेगी। केरल में आमतौर पर हर पांच साल में सरकार बदलती है, लेकिन 2021 में एलडीएफ ने लगातार दूसरी बार जीतकर इस परंपरा को तोड़ा था।

सीएम ने सोशल मीडिया बायो में किया बदलाव

मतगणना से पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया है। अब उनके बायो में ‘पॉलिट ब्यूरो सदस्य, सीपीआई (एम)’ लिखा है। एग्जिट पोल के आंकड़े भी यूडीएफ के पक्ष में दिख रहे हैं। ‘एक्सिस माई इंडिया’ ने यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिलने की बात कही है। वहीं ‘पीपल्स पल्स’ ने 75 से 85 और ‘जेवीसी’ ने 72 से 84 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को 78.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2021 के चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीती थीं।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज:मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम – Rajasthan Deputy Mayor Elections After Mayor Upsets Will Independents Play Kingmaker From Ajmer To Bharatpur

एमपी में तालिबानी सजा:मंडला में युवक-युवती को बांधकर लगाया करंट, नागपुर में हुई युवक की मौत, तीन हिरासत में – Mandla: 3 Arrested For Assaulting Couple And Electrocution, Youth Dies In Nagpur; Murder Case Filed

ट्रंप और ममदानी की मुलाकात:मीडिया पर प्रतिबंध और बायकॉट के सवाल का भी दिया जवाब; क्या-क्या बोले? – Trump Mamdani Meeting Media Boycott White House Restrictions Iran

‘सफर लंबा था, कुछ नहीं कहना’:प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी – Mafia Atiq Son Ali Brought Back To Jhansi From Prayagraj

2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव:जयंत-हेमा के गढ़ में सपा की नई रणनीति, पिता के वफादार को सौंपी बड़ी कमान – Akhilesh Yadav Appointed Dinesh Singh Gurjar As In-charge Of Mathura District

Asian Games 2026 Live:क्वार्टर फाइनल में सिंधू-यामागुची का मुकाबला जारी; शूटिंग में भारत की नजर एक और पदक पर – Asian Games 2026 Live 22 September: Latest Updates, Results, Scores, Medals And India’s Campaign

Leave a Comment