लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Karuppu Box Office Collection Day 1 Total Earning Of Surya Film – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

साउथ के बेहतरीन कलाकार सूर्या की अदाकारी वाली फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता जगा दी थी। इसलिए दर्शकों को इसका इंतजार था। यह इंतजार पूरा हुआ है। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा है। पहले दिन फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। आइए जानते हैं इसने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?




Karuppu Box Office Collection Day 1 total earning of surya film

करुप्पु
– फोटो : सोशल मीडिया


‘करुप्पु’ ओपनिंग डे कलेक्शन

सुपरहीरो वाली फिल्म ‘करुप्पु’ को पहले दिन दर्शकों ने प्यार दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। खबर लिखे जाने तक ‘करुप्पु’ ने 6.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तमिल भाषा में इसने 5.51 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं तेलुगु में इसने 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।


Karuppu Box Office Collection Day 1 total earning of surya film

फिल्म ‘करुप्पु’
– फोटो : इंस्टाग्राम


बजट के हिसाब से कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘करुप्पु’ का बजट 65 से 70 करोड़ रुपये बताया जाता है। अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 प्रतिशत कमाई कर लेती है, तो यह उसकी औसत कमाई कहलाती है। अगर 20 प्रतिशत कमाई करती है, तो उसे अच्छी कमाई माना जाता है। इस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन औसत है। यह देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म वीकएंड पर यानी शनिवार और रविवार को कैसा प्रदर्शन करती है।

‘करुप्पु’ की रिलीज पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, सूर्या और फिल्म की पूरी टीम के लिए लिखी यह बात


Karuppu Box Office Collection Day 1 total earning of surya film

‘करुप्पु’
– फोटो : X


पिछली फिल्म के मुकाबले कैसा है कलेक्शन?

फिल्म ‘करुप्पु’ से पहले 2025 में सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये था। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 60.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म हिट रही थी। आलोचकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इन दिनों सिनेमाघरों में ‘करुप्पु’ का मुकाबला ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘आखिरी सवाल’, ‘कृष्णावतारम’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों से है।


Karuppu Box Office Collection Day 1 total earning of surya film

करुप्पु
– फोटो : एक्स


फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘करुप्पु’ की कहानी एक लालची वकील के आस पास घूमती है। वह अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है। यहां तक कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता है। इस बीच एक शख्स वकील से मदद मांगने आता है लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिलता। ऐसे में वह शख्स अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से प्रार्थना करता है। इसके बाद करुप्पुसामी सुर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं। 

इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा, इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस में अग्निकांड:अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग से 15 कर्मचारियों की मौत; क्या नियमों का उल्लंघन हुआ? – Fire In Russia 15 Workers Killed In Amur Gas Chemical Complex Blaze Were Regulations Violated Probe On

नेपाल बाढ़:विचलित कर रही विनाशलीला, महाराष्ट्र के पीड़ितों को शिंदे ने दी सांत्वना; Iaf ने बढ़ाए मदद के हाथ – Nepal Flashflood Indian Missing Maharashtra Up Bihar Govt Alert Gandak River Casualties Rescue Op Iaf Relief

नेपाल त्रासदी:हाथों में अपनों की तस्वीर, आंखों में उम्मीद; प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई तबाही की दर्दनाक कहानी – Nepal Floods: Survivors Recall Devastation Eyewitnesses Families Search For Missing Loved Ones

आज से महिला टी20 एशिया कप:भारत-पाकिस्तान महामुकाबला 5 सितंबर को दुबई में; कौन सी टीम खिताब की प्रबल दावेदार? – Womens T20 Asia Cup 2026: India, Sri Lanka Lead Title Race, All You Need To Know About Eight-team Tournament

ट्रंप का बड़ा फैसला:ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ किया, कनाडा से तनाव के बीच क्यों लिया फैसला? – President Donald Trump Signs Order To Rename Lake Ontario As Lake America

अमिताभ बच्चन ने पूरी की फैन की डिमांड; ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में फिर सुनाई ये क्लासिक शायरी; वीडियो वायरल – Emotional Moment At Kaun Banega Crorepati Season 18 Amitabh Bachchan Recited Kabhi Kabhi Mere Dil Mein Shayari

Leave a Comment