लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘बेस्ट एक्टर’ का सम्मान मिलने के बाद कार्तिक आर्यन की खुशी अब आस्था में भी नजर आई. अभिनेता अपने माता-पिता के साथ उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शयन आरती में हिस्सा लिया और पूरे परिवार के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं. आइए जानते हैं आखिर कार्तिक आर्यन की इस खास आध्यात्मिक यात्रा की पूरी कहानी.

परिवार संग नंदी हॉल में की प्रार्थना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर गर्भगृह में माथा टेकने के बाद परिवार संग काफी देर तक नंदी हॉल में हाथ जोड़कर ध्यान में मग्न नजर आए. आउटिंग के लिए उन्होंने सफेद टी-शर्ट और नीली डेनिम जींस पहनी थी.

ये भी पढे़ं: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

एक्टर ने महाकाल मंदिर की तस्वीर अपने ऑफिशियली  इंस्टाग्राम पर भी शेयर की, जिसमें मंदिर के बाहर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘जय महाकाल.’

बता दें कि एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में उनके शानदार एक्टिंग के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘बेस्ट एक्टर’ सम्मान मिला है. साल 2024 में रिलीज हुई यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर बनी है.

कबीर खान द्वारा डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला द्वारा पोड्यूसर इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन ने मुख्य किरदार(चंदू) निभाई थी. इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज (कोच), भुवन अरोड़ा, और राजपाल यादव ने अहम किरदारों निभाई थी.

ये भी पढे़ं: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखेगी कारगिल के अनसंग हीरोज की कहानी

मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी

ये महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले मुरलीकांत पेटकर की कहानी है, जो बचपन से ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना देखते हैं. पेटकर भारतीय सेना (ईएमई कोर) में शामिल होते हैं और वहां शानदार बॉक्सर बनते हैं, लेकिन 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्हें गोलियां लग जाती हैं और उनका शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है, जिसके वह हार न मानकर बॉक्सिंग छोड़कर तैराकी (स्वीमिंग) सीखते हैं और 1972 के हेडलबर्ग पैरालंपिक में देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचते हैं.

वहीं, कार्तिक ने इस फिल्म में एक्टिंग कर अपनी ‘लवर बॉय’ वाली इमेज को तोड़ दिया था. उनके शारीरिक परिवर्तन और इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों की बहुत सराहना बटोरी थी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

Leave a Comment