लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Karnataka:डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात; भारी बारिश के कारण ढही थी दीवार – Bengaluru Wall Collapse Many Dead Dk Shivakumar Visit Hospital Rain Incident Pm Modi Mourns

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बंगलूरू में बुधवार शाम भारी बारिश के दौरान शिवाजीनगर इलाके में स्थित एक अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार रात बंगलूरू के बोवरिंग अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में दीवार हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने वहां पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले चार लोग, केरल से आए दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल है। इनमें से एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतकों में चप्पल और कपड़ों के विक्रेता के साथ-साथ केरल से यात्रा पर आए लोग भी शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा?

शिवकुमार ने कहा कि दीवार गिरने से सात लोगों की मौत होना अत्यंत दुखद है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए थीं। वे इस घटना से बहुत आहत हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह हादसा होना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने बताया कि केरल के 56 लोगों का एक समूह एक संगठन से जुड़ा था। यह समूह यात्रा पर बंगलूरू आया था और कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहा था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। चेतावनी मिलने के बावजूद कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए, जिसके बाद वह दीवार गिर गई।

ये भी पढ़ें:  बंगाल: चुनावी हिंसा रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, हाई-लेवल कमेटी गठन की मांग; 2021 हिंसा का हवाला

घायलों में प्रीति, शैजा और शिजू का इलाज जारी है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मृतकों में लता और श्रुति भी शामिल हैं, जो पोषण से जुड़े एक संगठन में काम करती थीं। सरकारी अधिकारी भी इस समूह के साथ मौजूद थे। शिवकुमार ने कहा कि केरल सरकार को इस बारे में सूचित किया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सम्मानपूर्वक भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में पेड़ और टहनियां गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द पेड़ों और टहनियों को हटाने का काम शुरू किया जाए। शहर में 100 से अधिक पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ आलोचना करता है, समाधान नहीं देता। वे सिर्फ मीडिया में बयान देने और आलोचना करने में लगे हैं, जबकि सरकार समाधान पर काम कर रही है। उन्हें इस घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त और नगर निकाय अधिकारियों से तब मिली जब वे कनकपुरा में बैठक में थे। मुख्यमंत्री ने भी मौके का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की है। शिवकुमार ने कहा कि गिरी हुई दीवार बहुत पुरानी संरचना का हिस्सा थी और यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

हादसे पर पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बंगलूरू में एक अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया गहरा दुख

बंगलूरू में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि पर राष्ट्रपति ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर बहुत दुखद है। राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

उपराष्ट्रपति ने भी बंगलूरू की इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से वे बहुत व्यथित हैं। उपराष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम की खबर:बाढ़ग्रस्त ओडिशा को बारिश से फिलहाल राहत नहीं, यूपी-राजस्थान और अन्य जगह मानसून का मिजाज कैसा? – Weather Update Imd Rain Prediction Flood Hit Odisha Monsoon Trend In Up Rajasthan And Other Regions Hindi News

फ्रॉड अलर्ट:इस रक्षा बंधन जरा सी गलती और बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें – Raksha Bandhan Fraud Alert: Ways To Avoid Fraud On Raksha Bandhan 2026 Fraud Se Kaise Bachein

862 से 958:बेटियों के स्वागत में बदल गया कठुआ, एक दशक में लिंगानुपात के लिहाज से राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा – Kathua Transformed In Its Welcome To Daughters

नैनीताल:साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया; अध्ययन का बड़ा अवसर – The Year’s Last Lunar Eclipse Is Today, But It Will Not Be Visible From India

शोक-दहशत और सन्नाटा:नेपाल की जलप्रलय छोड़ रही है बर्बादी के निशान, लहरों के साथ भारत आ रहे शव – Nepal’s Deluge Leaves A Trail Of Devastation; Bodies Washing Into India With The Currents.

Chandra Grahan 2026 Live:रक्षाबंधन पर आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और भारत पर असर – Chandra Grahan 2026 Live India Date And Time Lunar Eclipse Sutak Kaal Updates

Leave a Comment