लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kalki Koechlin Kriti Sanon Sells Apartment In Mumbai Andheri West In Crore Rupees – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि और कृति सेनन ने दिसंबर 2015 में करोड़ों रुपये में अपार्टमेंट खरीदे थे। उनकी संपत्ति में लगभग 31% से लेकर 107% का प्रॉफिट हुआ है। अब उन्होंने यह अपार्टमेंट बेच दिए हैं, जानें कीमत?

 




Kalki Koechlin kriti sanon sells apartment in Mumbai Andheri West in crore rupees

कल्कि
– फोटो : X


कल्कि ने किसे बेचा अपार्टमेंट

‘स्क्वायर यार्ड्स’ द्वारा सामने आए प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के अनुसार,अभिनेत्री कल्कि ने अंधेरी वेस्ट की ‘वारसोवा किरण को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। यह अपार्टमेंट युवराज आहूजा नाम के व्यक्ति ने खरीदा है।


Kalki Koechlin kriti sanon sells apartment in Mumbai Andheri West in crore rupees

कल्कि
– फोटो : X


कितने में बिका कल्कि का अपार्टमेंट

कल्कि का अपार्टमेंट 2.55 करोड़ रुपये में हुआ, जो 21 अप्रैल, 2026 को रजिस्टर किया गया। इस डील के लिए 16.08 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,230 वर्ग फुट है।

कल्कि ने यह अपार्टमेंट दिसंबर 2015 में 1.95 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब 2.55 करोड़ रुपये में बेचने पर उन्हें करीब 10 साल में 60 लाख रुपये का फायदा यानी लगभग 31% का प्रॉफिट हुआ है। हालांकि, इस सौदे पर अभी कल्कि या खरीदार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।


Kalki Koechlin kriti sanon sells apartment in Mumbai Andheri West in crore rupees

कृति सेनन
– फोटो : इंस्टाग्राम


कृति सेनन और उनके परिवार की बड़ी डील

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर सेनन और मां गीता सेनन ने भी अंधेरी वेस्ट में अपने चार अपार्टमेंट एक साथ बेचे हैं। इन चारों अपार्टमेंट्स को मशहूर फिल्म निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है। यह पूरी डील कुल 8.9 करोड़ रुपये में हुई है।

सेनन परिवार ने इन चारों अपार्टमेंट्स को साल 2013 से 2017 के बीच कुल 4.31 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इन्हें 8.9 करोड़ रुपये में बेचने से परिवार को सीधे 4.6 करोड़ रुपये का मुनाफा यानी लगभग 107% का प्रॉफिट हुआ है।


Kalki Koechlin kriti sanon sells apartment in Mumbai Andheri West in crore rupees

कल्कि और कृति
– फोटो : X


अंधेरी वेस्ट क्यों है प्रॉपर्टी के लिए खास?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट मुंबई का एक बहुत ही लोकप्रिय और पॉश इलाका है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, लोकल ट्रेन और मेट्रो से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ से एयरपोर्ट जाना भी काफी आसान है।

यह जगह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), MIDC, SEEPZ और फिल्म सिटी जैसे बड़े बिजनेस और एंटरटेनमेंट हब के पास है। इसी वजह से यहां नौकरीपेशा लोग, बिजनेसमैन और फिल्म जगत से जुड़े लोग रहना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करेंगे ‘द मम्मी’ फेम अर्नोल्ड वोस्लू, विजय की फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pappu Yadav:सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त Pso, दिल्ली Hc का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश – Delhi High Court Directed Additional Security Officers Be Provided To Pappu Yadav

Mirzapur The Movie:‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया – Mirzapur The Movie Trailer Release Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Returns In Action Mode

जब आस्था बनी संकल्प: गंगोत्री से गाजियाबाद तक 101 दिन की दंडवत यात्रा, गौरव की भक्ति के आगे दर्द भी नतमस्तक – Gaurav Devotee Of Shiva Undertook A 101 Day Dandavat Yatra From Gangotri To Ghaziabad

दोस्त ही निकला कातिल:मित्र को मारने से पहले हत्यारे ने साथ बैठकर किया ये काम, मरते वक्त होश में नहीं था नरेश – Man Kills Friend While Under Influence Of Alcohol In Bulandshahr Salempur Police Station

Vande Mataram:’वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण; कितनी होगी सजा? – President Grants Assent To Vande Mataram Bil Receive Legal Protection Similar Jana Gana Mana What Penalty?

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक लुढ़का; निफ्टी 24500 के नीचे बंद – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment