लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jpsc परीक्षा धांधली मामले में बड़ी कार्रवाई:cid की छापेमारी में धरे गए दो भाई, चेक व एडमिट कार्ड बरामद – Jpsc Scam Crackdown Cid Arrests Two Brothers In Raids Cheques And Admit Cards Seized

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में आपराधिक अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष टीम ने सोमवार सुबह हजारीबाग जिले में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से दो सगे भाइयों, लालू यादव और प्रदीप यादव, को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों में से एक का चयन जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से हुआ था, जबकि दूसरे पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित सेटिंग और फर्जीवाड़ा कराने वाले नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।

सीआईडी की टीम ने दोनों भाइयों से पूछताछ की

सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईडी की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ पौता गांव पहुंची और प्रदीप यादव के आवास पर छापेमारी की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुफस्सिल, लोहसिंहना, कोर्रा और सदर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक घर की गहन तलाशी ली और दोनों भाइयों से पूछताछ की। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए टीम बड़कागांव क्षेत्र के अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी पहुंची। छापेमारी के दौरान सीआईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें करोड़ों रुपये के बैंक चेक, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े कई अभ्यर्थियों के मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) तथा अन्य वित्तीय दस्तावेज शामिल हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन दस्तावेजों के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से सफलता दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धन का लेन-देन किया गया।

ये भी पढ़ें-  झारखंड के छात्र आंदोलन ने बनाई नई मिसाल, सियासी नेताओं की एंट्री पर रोक; क्या हैं छात्रों की मांगें?

जांच में जुटी सीआईडी

फिलहाल, दोनों आरोपियों से एक गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। सीआईडी बरामद दस्तावेजों और बैंक चेक के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित सिंडिकेट से जुड़े अन्य बिचौलियों, अभ्यर्थियों और प्रभावशाली लोगों की पहचान भी सामने आ सकती है।

राज्यभर में जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar:मंत्री अशोक चौधरी को किसने दी जान मारने की धमकी, सोशल मीडिया अकाउंट विवाद क्या है? बात थाने तक पहुंची – Bihar: Minister Ashok Choudhary Receives Death Threat; What Is The Social Media Account Controversy

Cjp Core Member Meet:सीजेपी की अहम बैठक से पहले क्या बोले कोर कमेटी के सदस्य? नई रणनीति पर मंथन आज – Cjp-core-committee-meeting-chhatrapati-sambhajinagar-today-strategy-abhijeet-dipke-saurav-das-vaishnavi-gaur

Spider Man Brand New Day Cross 300 Crore In Day 6 Box Office Collection The Odyssey To Jana Nayagan – Entertainment News: Amar Ujala – 300 करोड़ पार ‘स्पाइडर-मैन

Parliament Live:विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी – Parliament-monsoon-session-2026-live-updates-rajya-sabha-lok-sabha-opposition-amit-shah-e20

Team India:’आपने उनसे पानी पिलाने कहा’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों भारतीय टीम प्रबंधन पर भड़के मोहम्मद कैफ? – Former Indian Batter Mohammad Kaif Target Team Management Over Vaibhav Sooryavanshi International Debut

Fcra:भारत में एफसीआरए संशोधन पर अमेरिकी सांसद को क्यों लगी मिर्ची? बोले- संबंधों पर असर पड़ने की आशंका – Why-us-congressman-riley-moore-concern-over-fcra-amendment-bill-india

Leave a Comment