लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jee Main Result:कोटा का फिर बजा डंका, कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक लाकर हासिल की Air-1 – Jee Main 2026 Result Kabir Chhillar Air1 Kota Topper 300 Marks Strategy Iit Bombay Mit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं और एक बार फिर सफलता का केंद्र ‘कोचिंग सिटी’ कोटा ही साबित हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों में कोटा का दबदबा इस कदर रहा कि देश के टॉप-10 में से 4 छात्र इसी शहर से हैं। इस गौरवशाली सूची में सबसे ऊपर नाम चमका है कबीर छिल्लर का, जिन्होंने 300 में से पूरे 300 अंक हासिल कर ‘ऑल इंडिया रैंक-1’ (AIR-1) पर अपना कब्जा जमाया है।

26 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

इस साल के नतीजे जितने रोमांचक हैं, उतने ही चौंकाने वाले भी। पूरे देश से कुल 26 प्रतिभाशाली छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल का ‘परफेक्ट स्कोर’ हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। हालांकि इन नतीजों का एक पहलू यह भी रहा कि 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले सभी 26 उम्मीदवार पुरुष छात्र हैं, इस बार टॉपर्स की इस विशिष्ट सूची में कोई भी छात्रा जगह नहीं बना पाई है। इन सबके बीच, कबीर छिल्लर का शत-प्रतिशत अंक लाना उनकी असाधारण मेहनत और एकाग्रता की कहानी बयां करता है।

11 लाख की भीड़ और कोटा के जांबाजों का जलवा

जेईई मेन 2026 के सेशन-2 में लगभग 11.23 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इतनी भीषण प्रतिस्पर्धा के बावजूद कबीर छिल्लर ने न केवल टॉप किया, बल्कि परफेक्ट स्कोर के साथ सबको अचंभित कर दिया। कबीर की इस जीत के साथ-साथ टॉप-10 में शामिल कोटा के अन्य तीन छात्रों (5वीं, 6वीं और 8वीं रैंक) ने यह साफ कर दिया है कि इंजीनियरिंग का सपना देखने वालों के लिए कोटा आज भी पहली पसंद है।

परिवार का शैक्षणिक माहौल बना ताकत

कबीर के पिता मोहित छिल्लर खुद आईआईटीयन हैं और फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनकी मां प्रियंका छिल्लर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। कबीर इससे पहले 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक ला चुके हैं। कबीर का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण फैकल्टी का सही मार्गदर्शन और खुद की पढ़ाई पर फोकस रहा। उन्होंने हर टेस्ट के बाद अपना मूल्यांकन किया और जहां कमी महसूस हुई, उसे सुधारने के लिए मेहनत की।

मॉक टेस्ट, डीप एनालिसिस और कॉन्सेप्ट क्लियरिटी पर जोर

कबीर ने नियमित मॉक टेस्ट दिए और हर पेपर के उत्तरों को गहराई से समझा। उन्होंने रटने की बजाय हर टॉपिक को समझने और उसे परीक्षा में सही तरीके से लागू करने पर ध्यान दिया। उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को आदत बना लिया। हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर काम किया और गलतियों को दोहराने से बचने की रणनीति अपनाई।

ये भी पढ़ें- JEE Main Result 2026 OUT: खत्म हुआ इंतजार, जेईई मेन के नतीजे घोषित, शीर्ष 2.5 लाख को जेईई एडवांस्ड में मौका

आईआईटी मुंबई और एमआईटी में पढ़ाई का सपना

कबीर का लक्ष्य आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने का है। इसके बाद वह दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘टकराव नहीं सहयोग से होगा बदलाव’:अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, इसरो पर क्या कहा? – Pm Modi At International Space Summit Cooperation Not Confrontation Shape Space Future What He Say About Isro

राजस्थान:जयपुर में रनवे छूते ही फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग – Jaipur Airport Indigo Flight 6e 7516 Go Around Runway Touchdown Safe Landing Udaipur Jaipur

आईआरसीटीसी होटल मामला:लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, दिल्ली कोर्ट ने टेंडर में हेरफेर पर कही बड़ी बात – Delhi Court Orders Framing Of Charges Against Lalu Prasad Yadav And Other Irctc Hotels Money Laundering Case

प्रयागराज :प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर देर रात पुलिस कार्रवाई, 10 दिन से चल रहा धरना बलपूर्वक हटाया – Police Forcibly Removed Competitive Exam Aspirants Who Had Been Staging A Sit-in For Ten Days; A Massive

क्या विश्व कप में खेलेंगे रोहित शर्मा?:पूर्व कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए तैयारी शुरू की – Former India Captain Rohit Sharma Has Broken Silence On His Odi World Cup 2027 Participation

जयपुर:सेंट्रल पार्क से Ca का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान – Attempted Kidnapping In Jaipur Using Mercedes Car; Fake Pistol And Knife Recovered

Leave a Comment