ITR Filing 2026: ज्यादातर लोग अपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर परेशान रहते हैं. बड़ी संख्या में टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर फाइल करना मुश्किल होता है. क्या आपको पता है कि आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से आपको नोटिस आ सकता है, जिससे आपका समय ही नहीं मेहनत भी बर्बाद हो सकती है.
गलत ITR फॉर्म का चयन
फॉर्म भरते समय लोग एक गलती हमेशा करते हैं, वह यह कि वह गलत ITR फॉर्म चुन लेते हैं, जिसके बाद उनको ‘डिफ़ेक्टिव रिटर्न’ का नोटिस या ऑडिट का सामना करना पड़ता है. हर फॉर्म खास तरह की फाइनेंशियल प्रोफाइल के लिए होता है. इसी के साथ अगर आपकी कमाई के स्रोत फॉर्म की तय शर्तों से मेल नहीं खाते हैं तो टैक्स डिपार्टमेंट आपकी फाइलिंग पर सवाल उठा सकते हैं.
ओला का लाइसेंस सस्पेंड, इस शहर में ठप होगा बिजनेस, क्या है कारण? लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें
ITR फाइल करने की समय-सीमा चूकना
बड़ी गलतियों में से एक यह कि ITR फाइल करने की समय-सीमा की तारीख़ भूल जाना. इस वजह से आप पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है. इससे भी ज़रूरी बात यह है कि आपको ‘देरी से रिटर्न’ फ़ाइल करना पड़ता है, जिससे आप बिज़नेस और कैपिटल लॉस को आगे ले जाने की सुविधा खो देते हैं और बकाया टैक्स पर हर महीने एक प्रतिशत का ब्याज देना पड़ता है.
गलत असेसमेंट ईयर बताना
अक्सर टैक्सपेयर्स को एक चीज समझ नहीं आती और वह फाइनेंशियल ईयर और असेसमेंट ईयर के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. यही वजह है कि इस छोटी सी गलती से प्रक्रिया में काफी देरी हो सकती है और जुर्माना लगने की संभावना बनी रहती है.
15 जुलाई से स्कॉच व्हिस्की और लग्जरी कारों के घटेंगे दाम, और क्या-क्या होगा सस्ता? जानें कारण
आय के सभी स्रोतों की जानकारी न देना
कुछ लोग फॉर्म भरते समय पूरी जानकारी नहीं देते हैं. ऐसे में जब टैक्सपेयर केवल अपनी सैलरी की जानकारी देते हैं तो वे दूसरी कमाई पर गौर नहीं करते और उसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं. जिसका नतीजा यह होता है कि इससे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के डेटा में अंतर आ जाता है.


