लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Isi से जुड़े पांच और आरोपी पकड़े:पाकिस्तानी हैंडलरों के पोस्टर लगाकर करते थे महिमामंडन, गोला-बारूद भी बरामद – Five More Accused Of Multi State Terror Module Linked To Pakistan Isi Handler Shahzad Bhatti Arrested

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े एक और मल्टी-स्टेट टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए, इसके पांच गुर्गों सोहेल (26), सोनू मीणा (30), सचिन कुमार मीणा (20), मो. कैफ (21) और मो. रिहान (20) को गिरफ्तार किया है। इस मॉड्यूल को दिल्ली और इससे जुड़े राज्यों में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले करने थे। वहीं, पाकिस्तानी हैंडलर्स के पोस्टर लगाकर उन्हें बढ़ावा देना था। इसके साथ इस मॉड्यूल को दिल्ली-एनएसीआर इलाके में ग्रैफिटी बनाकर आईएसआई-समर्थित कथित आतंकी संगठन ”तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान” (टीटीएच) का प्रचार करने का काम सौंपा गया था। इस आतंकी संगठन टीटीएच ने हाल ही में अमृतसर के मजीठा में पुलिस के एक एएसआई की हत्या कर दी थी।


स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आठ सदस्यों वाले इस मॉड्यूल से पांच छोटे हथियार, 10 कारतूस, शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्य आबिद जट्ट के पोस्टर और पुलिसकर्मियों को धमकाने या उनका पीछा करने वाले वीडियो समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। पुलिस उपायुक्त त्रिपाठी ने बताया कि नई दिल्ली रेंज में तैनात इंस्पेक्टर सुनील राजैन व इंस्पेक्टर धीरज महलावत की विशेष टीम पाकिस्तान आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और भारत में उसके नेटवर्क की आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत – Deputy Cm Brajesh Pathak Said Pakistan Causes Trouble It Will Be Annihilated Using Brahmo Missiles In Azamgarh

आए-हाए इतनी महंगाई में क्या खाएं?:नींबू 250, अदरक 125 और प्याज 80 रुपये किलो, कद्दू के भाव भी कम नहीं – High Vegetable Prices Disrupting Household Kitchen Budgets

राम दान की लूट:अविनाश ने की 85 बार चोरी, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं – Ram Mandir Donation Scam Avinash Seen Stealing 85 Times Bundles Of Cash Mentioned In Chats Charge Sheet Reveal

पुरुष कबड्डी फाइनल:दूसरे हाफ में भारत की जोरदार वापसी, ईरान को किया ऑलआउट; मैच में बनाई बढ़त – Asian Games Men’s Kabaddi Final Match Live Score India Vs Iran Match Scoreboard Result Medal Tally Update

पितृपक्ष 2026:कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध कर्म? जानिए 12 प्रमुख प्रकार और उनका महत्व – 12 Major Types Of Shraddha Ke 12 Prakar Pitru Paksha Pret Shradh Mahatva

अब चुटकियों में एडिट होंगी तस्वीरें: गूगल फोटोज में आए जेमिनी स्पार्क जैसे कई स्मार्ट टूल्स, कैसे करेंगे काम? – Google Photos Upgrades, Redact Sensitive Info And Style Outfits With Ai Wardrobe

Leave a Comment