लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran War Live:होर्मुज में चार जहाजों पर ईरानी सेना ने की गोलीबारी, दुश्मन के विमान को भी गिराने का दावा – West Asia Live Updates Israel Iran Conflict-netanyahu-trump Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:47 AM, 29-May-2026

ईरानी दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी मीडिया के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान के बुशहर प्रांत में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया गया है। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट रूप से बयान जारी कर कहा कि यह रिपोर्ट पूरी तरह गलत है, अमेरिका का कोई भी विमान क्रैश नहीं हुआ है और उनके सभी हवाई एसेट्स सुरक्षित और संपर्क में हैं। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच इस घटना को एक भ्रामक प्रचार या इन्फॉर्मेशन वॉर के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

02:39 AM, 29-May-2026

हरलान उलमैन बोले- महंगाई और चुनाव के बीच फंसे ट्रंप, ईरान से समझौता करना आसान नहीं

पूर्व अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी हरलान उलमैन का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 60 दिनों में समझौता होना मुश्किल है। दोनों देशों के बीच यूरेनियम और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर विवाद चल रहा है। अमेरिका में बढ़ती महंगाई के कारण राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर समझौता करने का भारी घरेलू दबाव है। हालांकि, ट्रंप को भरोसा है कि आगामी मध्यावधि चुनावों में उनकी रिपब्लिकन पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। उल्मन के अनुसार, ट्रंप पर किसी समझौते के लिए कोई जबरदस्ती नहीं है, लेकिन उन्हें इस तनाव को जल्द खत्म करना होगा। अमेरिका अपनी नौसेना को हमेशा के लिए वहां तैनात नहीं रख सकता है और इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

02:31 AM, 29-May-2026

ईरान का बड़ा दावा- आसमान में मार गिराया दुश्मन का विमान

ईरान की वायु सेना ने बुशायर प्रांत में एक दुश्मन के विमान को मार गिराने का दावा किया है। यह घटना जाम काउंटी इलाके में हुई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, हवाई रक्षा प्रणाली ने इस विमान को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया। वहां के स्थानीय गवर्नर मसूद तंगेस्तानी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के बाद अब शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी के मुताबिक यह घटना पिछले एक घंटे के भीतर ही हुई है।

02:28 AM, 29-May-2026

ईरानी सेना ने चार जहाजों पर की चेतावनी भरी गोलीबारी, होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर के मुताबिक, ईरानी सुरक्षा बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास चार जहाजों पर वॉर्निंग शॉट्स फायर किए। दावा किया गया कि ये जहाज बिना समन्वय के स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार चेतावनी दिए जाने के बावजूद जहाज नहीं रुके, जिसके बाद ईरानी बलों ने फायरिंग की और जहाजों को पीछे हटना पड़ा। फिलहाल जहाजों की पहचान और किसी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट में इस घटना ने समुद्री सुरक्षा और ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर नई चिंता बढ़ा दी है।

01:27 AM, 29-May-2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले-हम परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहते, अशांति के लिए इस्राइल जिम्मेदार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर साफ किया है कि उनका देश परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है, बल्कि पश्चि एशिया में जारी अशांति और तनाव के लिए पूरी तरह से इस्राइल जिम्मेदार है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, राष्ट्रपति ने अमेरिका के साथ चल रही कूटनीतिक वार्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं हैं और ईरान कभी भी अपमान के साथ समझौता या कूटनीति नहीं करेगा। उन्होंने देशवासियों को सचेत करते हुए कहा कि जब हम दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के खिलाफ खड़े होते हैं, तो हमें इसके कारण आने वाली मुश्किलों को भी स्वीकार करना होगा, क्योंकि युद्ध जैसी परिस्थितियों में चीजें पहले की तरह सामान्य नहीं रह सकतीं।

01:19 AM, 29-May-2026

होर्मुज जलमार्ग की सुरक्षा के लिए और अधिक युद्धपोतों की होगी जरूरत: यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा क्लास ने कहा है कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के समाप्त होने के बाद, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित और मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए और अधिक युद्धपोतों की आवश्यकता होगी। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि इस सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूरोप से अतिरिक्त जहाज भेजे जाएंगे और लाल सागर में चल रहे ‘एस्पाइड्स’ नौसैनिक मिशन का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान में इस मिशन के तहत तीन जहाज यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की रक्षा कर रहे हैं, जिसमें जल्द ही एक और नया पोत शामिल होगा। इसके अलावा, समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए विशेष माइन-क्लियरिंग जहाजों को भी इस अभियान से जोड़ा जा सकता है, जिसके लिए यूरोपीय संघ ने इस साल की शुरुआत में ही 15 मिलियन यूरो की अतिरिक्त फंडिंग को मंजूरी देकर इस मिशन के कार्यकाल को अगले साल फरवरी के अंत तक के लिए बढ़ा दिया है।

01:12 AM, 29-May-2026

होर्मुज में टोल टैक्स पर आर-पार, अमेरिका ने दी ओमान को बर्बाद करने की धमकी


स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान के बाद अब अमेरिका और ओमान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ओमान को खुली धमकी दी है। ओमान पर आरोप है कि वह ईरान के साथ मिलकर एक नया प्लान बना रहा है। यह प्लान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने का है। अमेरिका ने साफ कहा है कि वह इस टैक्स सिस्टम को कभी स्वीकार नहीं करेगा। इस काम में शामिल हर देश पर अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

01:02 AM, 29-May-2026

Iran War LIVE: पूर्व अधिकारी हरलान उलमैन का दावा-महंगाई और चुनाव के बीच फंसे ट्रंप, ईरान से समझौता आसान नहीं

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच यह भीषण सैन्य टकराव इसी साल 28 फरवरी 2026 को तब शुरू हुआ, जब अमेरिका और इस्राइल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान पर लगभग 900 हवाई हमले कर उसके सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित कई टॉप कमांडरों को ढेर कर दिया और उसके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों, इस्राइल और खाड़ी देशों पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे। 

इतना ही नहीं, दुनिया के सबसे संवेदनशील तेल व्यापार मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को ब्लॉक कर दिया, जिससे वैश्विक स्तर पर गंभीर ईंधन संकट पैदा हो गया। हालांकि, पाकिस्तान और अन्य देशों की मध्यस्थता के बाद 8 अप्रैल 2026 से एक बेहद नाजुक युद्धविराम लागू है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में पर्दे के पीछे चल रही शांति वार्ता के बीच ईरान की ओर से समुद्र में माइंस बिछाने की कोशिशों और जवाब में अमेरिकी हमलों ने इस पूरे इलाके को एक बार फिर महायुद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pm मोदी ने जारी किया नया वीडियो:नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनेगी टास्क फोर्स, परीक्षा प्रणाली पर कही अहम बात – Pm Modi Says High-powered Task Force On Examination Reforms Been Constituted Under Nandan Nilekani

West Asia Crisis Live:ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका – West Asia Crisis Live Updates Iran Us War Hormuz Airstrikes Centcom Irgc Trump Ukraine Hits Ship Caspian Sea

‘बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था’, ‘रामायण’ के सेट पर म्यूजिक से पूरी एनर्जी बदल देते थे यश; एक्टर ने किया खुलासा – Yash Used To Bring Huge Speakers And The Music Would Change The Energy On The Ramayan Set

कैमरे में कैद कातिल और कत्ल:60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह; Video – 60-year-old Caretaker Kills 80-year-old Woman In Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की

पश्चिम एशिया संकट:खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप? इस रिपोर्ट में बड़ा दावा – Donald Trump Pauses Iran Military Escalation Amid Missile Interceptor Stockpile Concerns

Mandla News: खेत में उतरीं कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, महिलाओं संग की धान की रोपाई; सादगी का वीडियो वायरल

Leave a Comment