लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran Tension Live:ट्रंप का दावा-बातचीत की कोशिश में ईरान; युद्ध में अब तक खर्च हुए 37.5 अरब डॉलर – West Asia Crisis Iran Us War Live News Updates Trump Claim On Talks To Avoid Disaster France Pezeshkian React

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

02:54 AM, 22-Jul-2026

अमेरिका-ईरान युद्ध : अब तक खर्च हुए 37.5 अरब डॉलर , संसद में बवाल 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर वाशिंगटन में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संसद में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस जंग में अब तक करीब 37.5 अरब डॉलर यानी लगभग 3.13 लाख करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। सीनेट समिति के सामने गवाही के दौरान हेगसेथ को तीखे सवालों और उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। संसद में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और रक्षा मंत्री के भाषण में कई बार रुकावट डाली।

पेंटागन ने हाल ही में पुष्टि की है कि इस संघर्ष में 3 और अमेरिकी सैनिकों की जान चली गई है। जुलाई की शुरुआत से अब तक कुल 17 अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। जानमाल के इस भारी नुकसान के बीच रिपब्लिकन सांसद सेना के लिए 95 अरब डॉलर का नया बजट पैकेज पास कराने की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, युद्ध की बढ़ती लागत और सैनिकों की मौत को लेकर अब अमेरिकी सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

01:14 AM, 22-Jul-2026

पाकिस्तान में ईरान के गृह मंत्री ने सेना प्रमुख से की मुलाकात

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का स्वागत किया और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने, द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने तथा सीमा प्रबंधन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

01:08 AM, 22-Jul-2026

लेबनान से हिजबुल्ला को हटाने की योजना में अमेरिका करेगा मदद: डोनाल्ड ट्रंप


डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : @पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पास लेबनान से हिजबुल्ला को हटाने के लिए खास योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका लेबनान की सेना को मजबूत बनाने में मदद करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर लेबनानी नेतृत्व उनसे अनुरोध करता है, तो वे हिजबुल्ला से सीधे बात करने के लिए तैयार हैं।

इसके साथ ही ट्रंप ने पुष्टि की कि इस्राइली सेना दक्षिण लेबनान के कुछ हिस्सों से पीछे हट रही है। हालांकि, जमीन पर तनाव अभी भी बना हुआ है। लेबनानी सेना ने आरोप लगाया है कि तैनाती के दौरान इस्राइली बलों ने उनके पास गोलीबारी की, जिससे इस योजना में रुकावट आ सकती है।

01:06 AM, 22-Jul-2026

ईरान में फ्रांसीसी राजनयिकों के साथ बदसलूकी, फ्रांस ने ईरानी राजदूत को किया तलब

तेहरान में ईरानी सुरक्षा बलों पर फ्रांस के दो राजनयिकों को परेशान करने का आरोप लगा है। इन दोनों कर्मचारियों को कई घंटों तक बिना वजह हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। इस दौरान एक राजनयिक के साथ मारपीट भी की गई। ये अधिकारी ईरान में कलाकारों और वैज्ञानिकों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाते थे। इस घटना के बाद दोनों राजनयिकों को सुरक्षित फ्रांस वापस बुला लिया गया है।

इस गंभीर घटना पर फ्रांस ने कड़ा रुख अपनाया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने पेरिस में ईरान के प्रभारी राजदूत को तलब किया है। विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने इस हमले को विएना कन्वेंशन और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। फ्रांस ने ईरान से इस मामले की जांच करने और दोषियों को सजा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस घटना के गंभीर परिणाम होंगे।

12:50 AM, 22-Jul-2026

Iran Tension LIVE: ट्रंप का दावा- ईरान तबाही से बचने के लिए बातचीत की कोशिश में; फ्रांस में दूतावास प्रमुख तलब

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। अमेरिकी सेना की तरफ से बीते 10 दिनों से हो रही बमबारी के बावजूद तेहरान अपने रुख पर कायम है। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि शांति बहाली की कोशिश में लगा ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करना चाहता है। उन्होंने पश्चिम एशियाई देश लेबनान की मदद को लेकर भी बयान दिया है। तनाव के बीच फ्रांस ने भी पेरिस स्थित ईरानी दूतावास के प्रमुख को तलब किया है। मौजूदा हालात में होर्मुज के रास्ते गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर भी संकट मंडरा रहा है। तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल है। कच्चे तेल के दाम में भी उछाल देखा गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद:नीशू आजाद ने रात में घर पर पथराव का आरोप लगाया, बालकनी में आकर गिरे पत्थर; दहशत में परिवार – Allegation Of Stone-pelting At The Home Of Cjp Activist Nishu Azad In Ghaziabad

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह:पहाड़ों की ऊंचाई से आगे सपनों की उड़ान, लेह में 326 होनहार सम्मानित – Amar Ujala Organized The Bhavishya Jyoti Award Ceremony In Leh.

एसआरसीसी में ‘दिमागी नक्सल’ पर घमासान:cjp बोली- युवाओं को उम्मीद दें, ऐसे लेबल नहीं; पीएम मोदी पर साधा निशाना – Pm Modi Dimagi Naxal Remark At Srcc Sparks Controversy, Cjp Criticises Statement

प्रयागराज :साइबर अपराधियों ने पुलिस को ही दिखाया आईना, डीसीपी सिटी का एक्स हैंडल हैक, 100 से ज्यादा पोस्ट – Dcp City X Handle Hacked; Suspicious Post Sparks Alarm; Profile Picture Also Changed.

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया:’पाकिस्तान ही एशिया कप जीतने का हकदार’, भारत से शर्मनाक हार के बाद बोले वहाब रियाज – Pakistan Are The Best Side In This Asia Cup To Lift The Trophy: Wahab Riaz

यूपी में पांच की मौत:दिव्यांग की ट्राईसाइकिल बचाने में डंपर से भिड़ा टेंपो; दो बच्चों समेत पांच की गई जान – Tempo Collides With Dumper In Sambhal While Trying To Avoid A Differently-abled Person Tricycle Many Died

Leave a Comment