लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026: ‘हर टीम को ऐसी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है’, गुजरात से हार के बाद बोले SRH कोच डेनियल विटोरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हरा दिया. इस बड़ी हार की वजह से एसआरएच अंकतालिका में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गई है. एसआरएच की रन रेट में भी गिरावट आई है. एसआरएच की हार के बाद हेड कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हर टीम को टूर्नामेंट में कभी-कभी ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा, “हमें पता था कि हमें अच्छी शुरुआत करनी है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. मेरा मतलब है कि अगर उन्होंने 200 रन बनाए होते, तो हमें पता होता कि यह बहुत मुश्किल होगा. लक्ष्य 169 रन होने की वजह से हमारे पास मौका था. लेकिन हम बेहतर शुरुआत नहीं कर सके. हालांकि, मैं बल्लेबाजों पर कोई दोष नहीं लगाना चाहता. वे इस साल बहुत बढ़िया रहे हैं. सीजन में हर टीम को कभी-कभी छोटी-मोटी दिक्कतें का सामना करना पड़ता है. हमारे साथ भी इस मैच में दिक्कत रही”.

विटोरी ने कहा कि हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिलने का उन्होंने फायदा उठाया और बेहतरीन गेंदबाजी की. हमें उनके तेज गेंदबाजों और राशिद खान को खेलने की चुनौती का अंदाजा पहले से था.

मैच पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 61 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रनों की मदद से 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे. 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी एसआरएच की बल्लेबाजी 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई और 82 रन से मैच हार गई.

जीटी के लिए कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 और जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. सिराज और राशिद को 1-1 विकेट मिला.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment