Ipl 2026:विराट कोहली मुंबई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज; रोहित ने भी हासिल की खास उपलब्धि – Virat Kohli Creates History Vs Mi, Rohit Sharma Achieves Special Milestone In Ipl 2026 Clash Mi Vs Rcb
{“_id”:”69dc6e9bdb8e204b670f6060″,”slug”:”virat-kohli-creates-history-vs-mi-rohit-sharma-achieves-special-milestone-in-ipl-2026-clash-mi-vs-rcb-2026-04-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL 2026: विराट कोहली मुंबई के खिलाफ यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज; रोहित ने भी हासिल की खास उपलब्धि”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चार विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
Trending Videos
विराट कोहली ने अपनी इस पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस दौरान सात अर्धशतक लगाए।