लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis Live:नेतन्याहू बोले-इस्राइल के दुश्मनों का अस्तित्व मिटाएंगे; होर्मुज पर ऑस्ट्रेलिया की अपील – West Asia Tension Live Update Iran Us Truce Hormuz Trump Araghchi Netanyahu Israel Idf Strikes Toll Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:32 AM, 13-Apr-2026

लेबनान में इस्राइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़ी

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 2 मार्च को इस्राइली हमले की शुरुआत के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,055 हो गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि कम से कम 6,588 लोग घायल हुए हैं।

08:44 AM, 13-Apr-2026

ऑस्ट्रेलिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने की मांग की

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने की मांग की और कहा कि अमेरिका ने इसे अवरुद्ध करने के लिए ऑस्ट्रेलिया से कोई मदद नहीं मांगी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त होने के बाद, अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या बाहर निकलने वाले जहाजों की नाकाबंदी तुरंत शुरू कर देगी।

अल्बानीज ने सोमवार को नाइन नेटवर्क टेलीविजन को बताया, ‘हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, और उन्होंने यह घोषणा रातोंरात की है और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है। और हमें इसमें भाग लेने के लिए नहीं कहा गया है।’ अल्बानीज ने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि वार्ता जारी रहे और फिर से शुरू हो। हम इस संघर्ष का अंत देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुल जाए। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता भी देखना चाहते हैं।’

08:34 AM, 13-Apr-2026

West Asia Crisis Live: नेतन्याहू बोले-इस्राइल के दुश्मनों का अस्तित्व मिटाएंगे; होर्मुज पर ऑस्ट्रेलिया की अपील

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (स्थानीय समय) को दक्षिणी लेबनान का दौरा किया और कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस्राइल के दुश्मन अब ‘अपने अस्तित्व की लड़ाई’ लड़ रहे हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे में उनके साथ रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एयल जमीर और उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल राफी मिलो मौजूद थे। दौरे के बाद नेतन्याहू ने आईडीएफ के एक पोस्ट का भी निरीक्षण किया, जहां गैलिली डिवीजन कमांडर ब्रिगेडियर जनरल युवाल गेज ने उन्हें सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

नेतन्याहू ने कहा, युद्ध जारी है। हमारे दुश्मन अब अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वहां मौजूद हैं और सैनिकों में लड़ने का शानदार जोश है। उन्होंने कहा कि लेबनान में सुरक्षा क्षेत्र के अंदर भी लड़ाई जारी है, जहां वे कुछ समय पहले गए थे।

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस्राइल ने सुरक्षा क्षेत्र बनाकर लेबनान से संभावित घुसपैठ को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इससे टैंक और रॉकेट के हमलों का खतरा कम हुआ है। लेकिन अभी काम बाकी है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने पश्चिम एशिया की स्थिति बदल दी है।उन्होंने कहा कि ईरान और ‘दुश्मन गठबंधन’ अब सिर्फ अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने इज़राइली सेना और आरक्षित सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह इस्राइल के लिए बड़ी उपलब्धि है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल, सत्य निकेतन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 10 September 2026 Major Event

सीट का समीकरण:2022 में महज 217 वोट से तय हुआ विजेता, पिछले दो चुनाव से Bjp का दबदबा; ऐसा है कुर्सी का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Barabanki Kursi Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

ओखला सिलिंडर ब्लास्ट:मृतक के शरीर के टुकड़े 50 मीटर तक बिखरे, दोनों पैर अलग, पुलिस को दोनों हाथ तक नहीं मिले – Okhla Cylinder Blast Body Parts Of Deceased Scattered Up To 50 Meters Away

ईरान युद्ध का असर:ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम; रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता? – Trump Says Oil Prices That Spiked Because Of Iran War Likely Won’t Come Down Until After Midterms

आज का राशिफल:मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

‘जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन’:नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति? – Volodymyr Zelenskyy Plane Drone Attack Norway Air Defence Ukraine

Leave a Comment