लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. हालांकि, हर साल एक सवाल जरूर उठता है कि आखिर दिल्ली के लोकल ब्वॉय विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली की टीम में नहीं लिए गए? अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली के कप्तान रहे वीरेंद्र सहवाग ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. आईपीएल में कमेंट्री के दौरान सहवाग ने खुलासा किया कि आखिर क्यों दिल्ली ने आईपीएल के पहले सीजन में विराट कोहली को नहीं खरीदा. 

जियोहॉटस्टार पर ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना था. सहवाग ने कहा, “मुझे याद है. आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे. वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे, क्योंकि गौतम गंभीर और मैं पारी की शुरुआत करते थे. मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. हमारी टीम में बहुत सारे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था. उस समय विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी. हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया.”

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और गौतम गंभीर की तरह विराट कोहली की भी घरेलू टीम दिल्ली थी, लेकिन आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट को नहीं खरीदा. विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने और आईपीएल 2026 में भी आरसीबी की तरफ से ही खेल रहे हैं. यह लगातार 19वां सीजन है, जब विराट आरसीबी का हिस्सा हैं. यह आईपीएल का रिकॉर्ड है. किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने किसी फ्रेंचाइजी के साथ इतना लंबा समय नहीं गुजारा है. विराट भी अब साफ कर चुके हैं कि वह आईपीएल में अपने आखिरी मैच तक आरसीबी के साथ ही जुड़े रहेंगे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment