लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भुजिया खाते हैं? उसका सच उड़ा देगा होश, FSSAI ने मारा छापा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जो भुजिया आप चाय के साथ शौक से खाते हैं वह किस चीज से बन रहा था यह जानकर हैरानी हो सकती है. अजमेर के रूपनगढ़ में वाई वाई नूडल्स बनाने वाली कंपनी सीजी फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में जांच के दौरान FSSAI को कई गड़बड़ियां मिलीं. जांच में सामने आया कि फर्श पर गिरे और टूटे हुए नूडल्स को उठाकर दोबारा भुजिया बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था.

इन नूडल्स को दोबारा गर्म भी नहीं किया जा रहा था. FSSAI ने कार्रवाई करते हुए 32,107.2 किलो से ज्यादा स्टॉक जब्त किया और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट

बिना लाइसेंस बन रहे थे दो भुजिया प्रोडक्ट

जांच में पता चला कि फैक्ट्री में Wai Wai Mama और Wai Wai Mama Punte नाम के भुजिया प्रोडक्ट बिना जरूरी लाइसेंस के बनाए जा रहे थे.

फर्श पर गिरे नूडल्स दोबारा क्यों इस्तेमाल हुए?

जांच टीम के मुताबिक फर्श पर गिरे टूटे नूडल्स को इकट्ठा कर उन्हें दोबारा भुजिया बनाने में लगाया जा रहा था. खास बात यह थी कि इन नूडल्स को दोबारा हीट ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा था. फर्श के संपर्क में आने के बाद किसी खाद्य सामग्री को इस तरह दोबारा इस्तेमाल करना खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करता है.

पैकेट पर पहले की तारीख डालने का आरोप

फैक्ट्री में पैकेजिंग को लेकर भी गड़बड़ी मिली. जांच टीम के मुताबिक पैकेट पर पहले की तारीख डाली जा रही थी यानी पैकेज पर दिखाई जाने वाली तारीख और वास्तविक उत्पादन की तारीख को लेकर सवाल उठे हैं.

ये भी पढ़ें: UPI और e₹ में क्या फर्क है? RBI ने आसान भाषा में समझा दिया

32 हजार किलो से ज्यादा स्टॉक जब्त

FSSAI ने मौके से कुल 32,107.2 किलो स्टॉक जब्त किया. इसमें खुले में रखे टूटे हुए नूडल्स भी शामिल थे. इसके अलावा 1,925 डिब्बे एक्सपायर्ड तैयार माल भी रोका गया.

तेल और नूडल्स के सैंपल लैब भेजे

जांच के दौरान कई सैंपल लिए गए और उन्हें लैब भेजा गया है. इनमें खुले टूटे नूडल्स, दोनों भुजिया प्रोडक्ट, तलने वाली लाइन से लिया गया इस्तेमाल किया हुआ तेल और Wai Wai Ready-to-Eat Noodles शामिल हैं. लैब रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि इन प्रोडक्ट्स में किसी तरह की खाद्य सुरक्षा संबंधी कमी पाई गई या नहीं.

साफ-सफाई और रिकॉर्ड में भी खामियां

जांच में फैक्ट्री की साफ-सफाई और रिकॉर्ड को लेकर भी कमियां सामने आईं. पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड पूरे नहीं थे. इसके अलावा हाइजीन और फूड सेफ्टी से जुड़ी अन्य खामियां भी दर्ज की गईं.

क्या है सीजी फूड्स?

सीजी फूड्स इंडिया  नेपाल के चौधरी ग्रुप की कंपनी है. Wai Wai ब्रांड की शुरुआत 1984 में काठमांडू से हुई थी और बाद में यह भारत आया. कंपनी नूडल्स के अलावा भुजिया और दूसरे स्नैक्स भी बनाती है.

FSSAI ने फूड बिजनेस ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच में लिए गए सैंपल की लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. इस मामले पर कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment