Rishabh Pant DC Return: ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया है. ट्रेड डील के जरिए पंत की घर वापसी हुई. विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ का हिस्सा बन गए. इस डील में पंत को 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. आईपीएल की तरफ से मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए इस डील को कंफर्म किया.
एडवाइजरी में लिखा गया, “हाल के IPL इतिहास के सबसे अहम प्लेयर ट्रेड में से एक के तहत, लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस जा रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ में शामिल होंगे.”
“पंत उस फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं जिसके साथ उन्होंने 2016 से 2024 के बीच 9 सीजन बिताए और 111 मैच खेले. लगभग एक दशक तक फ्रेंचाइजी के अहम चेहरों में से एक रहे पंत ने 2021 से 2024 तक चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की.”
IPL 2025 प्लेयर ऑक्शन में LSG ने पंत को रिकॉर्ड-तोड़ 27 करोड़ में रूपये की कीमत में खरीदा था. इसके साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. इस ट्रेड के बाद वह 15 करोड़ की नई फीस पर दिल्ली से वापस जुड़ेंगे.”
🚨 Announcement 🚨
Rishabh Pant and Kuldeep Yadav complete high-profile trade between @DelhiCapitals and @LucknowIPL.
Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.
More Details ▶️ https://t.co/64HeOX143I… pic.twitter.com/tIEvj7fgNo
— IndianPremierLeague (@IPL) June 23, 2026
कुलदीप यादव थामेंगे लखनऊ का साथ
कुलदीप 13.50 करोड़ रुपये की कीमत पर लखनऊ के साथ जुड़ेंगे. भारतीय स्पिनर को दिल्ली ने 2026 सीजन के लिए 13.25 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. इस तरह डील में कुलदीप को 25 लाख रुपये का फायदा होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ के साथ कुलदीप कैसा परफॉर्म करेंगे.
ऋषभ पंत का आईपीएल करियर
पंत ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 139 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 136 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से 3865 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 128* रनों का रहा.
