लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

International Yoga Day:पहाड़ से मैदान तक योगमय हुई देवभूमि, आम से खास तक हर किसी ने किया योगाभ्यास, तस्वीरें – International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill To Plains All Update And Photos

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देवभूमि योगमय हो गई। मैदान से पहाड़ तक हर किसी पर योग का रंग चढ़ा दिखा। वहीं, चारधाम से लेकर औली में भी योग किया गया। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम हुआ। योग दिवस पर मंत्री विधायकों से लेकर आम जनता ने भी योग से रहें निरोग का संदेश दिया।

International Yoga Day: देवभूमि में बही योग की गंगा, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं




International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill to Plains All Update and Photos

हरिद्वार में योग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


धर्मनगरी हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में योग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गईं।


International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill to Plains All Update and Photos

एनसीसी के कैडेट्स ने किया योग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


योग दिवस पर जहां देश-दुनिया से योग की भव्य तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं आस्था के केंद्र देवप्रयाग संगम तट से एक बेहद निराशाजनक तस्वीर देखने को मिली। हर साल योग दिवस के नाम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले नेता, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी इस बार संगम घाट से पूरी तरह नदारद रहे। इस बार यहां योग दिवस की औपचारिकता सिर्फ राष्ट्रीय कैडेट कोर के नौ कैडेटों और उनके एक शिक्षक के भरोसे पूरी होती दिखाई दी।


International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill to Plains All Update and Photos

आईटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने किया योग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


योग दिवस के विशेष अवसर पर औली स्थित आईटीबीपी स्कीइंग संस्थान के जवानों ने 13,780 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग की बर्फीली चोटियों पर योगाभ्यास कर नया कीर्तिमान रचा है। इन दिनों टीम स्किंग का प्रशिक्षण भी ले रही है।


International Yoga Day 2026 Public Doing Yoga From Hill to Plains All Update and Photos

गोपेश्वर में योग करते लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


योग दिवस पर गोपेश्वर के पुलिस मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।  


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:एक छात्र को पढ़ाने के लिए रोज 5 किमी पैदल चलते हैं शिक्षक, घने जंगल के बीच निभा रहे अपना वादा – Teacher Walks 5 Km Through Dense Forest Every Day To Teach One Student

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड:इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग में खुद को परखें छात्र, जीतने वालों को मिलेंगे 21,000 तक – Amar Ujala National Olympiad: Test Your English And Logical Reasoning Skills, Win Up To ₹21,000

यूपी:पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस – Former Governor Kalraj Mishra’s Wife Passes Away

गाजियाबाद:‘मां-बाप को भी पीटूंगा…’, दोस्तों ने व्हाट्सएप पर की थी बुलिंग, छात्रा ने परेशान होकर लगाया फंदा – Distressed After Being Bullied By Friends On Whatsapp, A Female Student Hanged Herself

एशियाई खेलों में कैसा रहा है भारत का सफर?:हर संस्करण में लिया हिस्सा, किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? – India’s Journey At Asian Games Participated In Every Edition Know Indian Athlete Have Won The Most Medals

ब्रिक्स Live:10:50 पर शुरू होगा ब्रिक्स का ओपन सेशन, चार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी – Brics 2026 Live Updates Putin Back To Russia Iran Abu Dhabi Pezeshkian Crown Prince Meet Photo News Highlights

Leave a Comment