लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore:18 जून से इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलेगी रेडिसन चौराहा तक, सफर होगा आसान – Indore: From June 18, The Metro Train Will Run Till Radisson Square In Indore, Making The Journey Easier.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी। अभी तक मेट्रो ट्रेन सात किलोमीटर तक चलती थी, लेकिन अब 17 किलोमीटर तक मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो को हरी झंडी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर दिखाएंगे। दो माह पहले मेट्रो के कमर्शियल रन की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन संचालन अब शुरू होगा।

एक साल के इंतजार के बाद अब मेट्रो सुपर कॉरिडोर से आगे बढ़कर रेडिसन चौराहे पर यात्रियों के साथ पहुंचेगी। इंदौर में 18 जून से सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होगा। मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। फिलहाल मेट्रो ट्रेन के किराए की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अधिकतम 80 रुपये तक किराया होगा।

बढ़ेगी यात्री संख्या

अभी मेट्रो जिस हिस्से में चलती है, वह आबादी क्षेत्र नहीं है। इस कारण मेट्रो को काफी कम यात्री मिलते थे, लेकिन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि सुपर कॉरिडोर की आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसका ज्यादा उपयोग करेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट तक जाने वाले यात्री भी इसका उपयोग कर सकेंगे, हालांकि उन्हें गांधी नगर से फिर ऑटो रिक्शा या अन्य विकल्प अपनाकर एयरपोर्ट तक जाना होगा।गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक पांच मेट्रो स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्पीड में मेट्रो का ट्रायल रन भी कई बार हो चुका है।

80 की स्पीड से चलेगी मेट्रो ट्रेन

17 किलोमीटर लंबे रूट पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो चलेगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक आने में मेट्रो को 20 मिनट का समय लगेगा। पहले चरण में मेट्रो ट्रेन का संचालन खजराना चौराहा तक होगा। उसके बाद मेट्रो ट्रेन अंडरग्राउंड होगी। उसका काम भी अभी शुरू नहीं हो पाया है।

 

फिलहाल मेट्रो का संचालन सात किलोमीटर हिस्से में हो रहा है। यहां मेट्रो का किराया अधिकतम 30 रुपये है। 17 किलोमीटर तक के संचालन में अधिकतम किराया 80 रुपये तक होगा। जब 30 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम पूरा होगा, तो हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलेगी।

शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। 20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री सवार हो सकेंगे। बैठने के अलावा खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई हैं, जिन्हें यात्री पकड़कर सफर कर सकते हैं। मेट्रो ट्रेन बाहरी और आंतरिक रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन:शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिन पहले क्यों दी बधाई? बताई इसके पीछे की दिलचस्प वजह – Shatrughan Sinha Wishes Pm Narendra Modi 76th Birthday Advance Greetings Explains Why He Wished

सीट बेल्ट नियमों के पालन पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?:इस मामले में किसने दायर की जनहित याचिका? – Supreme Court Disposes Pil On Seat Belt Compliance, Says Effective Enforcement Of Safety Laws Is Key

बड़ा हादसा:इंदौर के समीप सांवेर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबने से तीन की मौत; दो घायल – Indore: Wall Of An Old House Collapses In Sanwer Near Indore; Three Dead.

फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन पकड़ी:तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़ – Cocaine Worth 12 Crore Seized And Three Foreign Nationals Arrested In Faridabad

ईपीएफओ कर्मचारी ध्यान दें:सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, पीएफ में क्या बदला और क्या नहीं; यहां जानें – Epfo Wage Limit Hike: Government Increases Pf Wage Ceiling To Rs 25,000 Know In Hindi

सूर्या-ज्योतिका:20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने कपल, चर्च में लिए सात जन्मों के वचन, याट पर जमकर की मस्ती – Suriya Jyotika 20th Wedding Anniversary Couple Renewed Vows At Church Celebrated On Yacht With Family

Leave a Comment