लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बड़ा हादसा:इंदौर के समीप सांवेर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की दीवार, मलबे में दबने से तीन की मौत; दो घायल – Indore: Wall Of An Old House Collapses In Sanwer Near Indore; Three Dead.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंदौर के समीप सांवेर गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खतरनाक मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से दो लोग घायल हुए हैं। मकान वर्षों पुराना था और अफसरों ने उसे हटाने के लिए नोटिस भी दिया था।

मकान मालिक ने सुरक्षा प्रबंधों की अनदेखी करते हुए मजदूरों को मकान हटाने का जिम्मा दिया था। मकान तोड़ते समय एक दीवार काम कर रही मजदूर महिलाओं पर गिर पड़ी। दीवार के नीचे पांच लोग दब गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला और पहले सांवेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें इंदौर के अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मकान मालिक इंदौर में रहता है। जर्जर होने के कारण मकान में कोई नहीं रहता था।

ये भी पढ़ें- इंदौर: मंदिर के पास चला निगम का बुलडोजर, अधिकारियों से भिड़े लोग, पुलिस ने निकाली उपद्रवियों की फुटेज

मकान के मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिलने के बाद इंदौर से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण और पुलिस जवान भी मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते रहे। मलबे में से पहले एक शव बरामद हुआ, इसके बाद दो अन्य शव निकाले गए। ग्रामीण मलबे में एक बच्चे के दबे होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन बचाव टीम को कोई बच्चा नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिसकर्मी बार-बार हटाते रहे। मकान सांवेर की घनी बसाहट वाले इलाके में था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीट बेल्ट नियमों के पालन पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?:इस मामले में किसने दायर की जनहित याचिका? – Supreme Court Disposes Pil On Seat Belt Compliance, Says Effective Enforcement Of Safety Laws Is Key

फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन पकड़ी:तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, एनआईटी क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़ – Cocaine Worth 12 Crore Seized And Three Foreign Nationals Arrested In Faridabad

ईपीएफओ कर्मचारी ध्यान दें:सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, पीएफ में क्या बदला और क्या नहीं; यहां जानें – Epfo Wage Limit Hike: Government Increases Pf Wage Ceiling To Rs 25,000 Know In Hindi

सूर्या-ज्योतिका:20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने कपल, चर्च में लिए सात जन्मों के वचन, याट पर जमकर की मस्ती – Suriya Jyotika 20th Wedding Anniversary Couple Renewed Vows At Church Celebrated On Yacht With Family

ह्यूंदै बेयोन एसयूवी की पहली झलक आई सामने:डिजाइन स्केच में दिखा बोल्ड लुक और हाई-टेक केबिन, कब होगी लॉन्च? – Hyundai Bayon India Debut: Design Sketches Reveal Bold Exterior And Tech-loaded Cabin Ahead Of Festive Launch

एमएचए:आतंकी संगठन घोषित किया गया शहजाद भट्टी नेटवर्क, गृह मंत्रालय ने यूएपीए के तहत की कार्रवाई – Mha Declares Shahzad Bhatti Network A Terrorist Organisation Under Uapa

Leave a Comment