लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore:शुक्रवार को भोजशाला में हिन्दू समाज की महाआरती, मुस्लिम पक्ष ने कहा कोर्ट आदेश में नमाज प्रतिबंधित नही – Indore: Maha Aarti Of Hindu Community In Bhojshala On Friday, Muslim Side Said Not Banned In Court Order

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पिछले सप्ताह शुक्रवार को हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को लेकर फैसला दिया था और भोजशाला को मंदिर माना। कोर्ट ने एएसआई के 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें हर शुक्रवार को मुस्लिम समाज को नमाज और हर मंगलवार को हिंदू समाज को पूजा करने का अधिकार दिया गया था।

कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू समाज ने भोजशाला में मां वाग्देवी की तस्वीर स्थापित कर अखंड ज्योति जला दी है। इस शुक्रवार को धार के हिंदू समाज ने भोजशाला परिसर में महाआरती की तैयारी की है और उससे पहले सभी लोग सामूहिक यात्रा के रूप में भोजशाला पहुंचेंगे।

भोजशाला समिति से जुड़े अशोक जैन का कहना है कि लगभग 721 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह पहला मौका होगा, जब शुक्रवार के दिन हिंदू समाज को भोजशाला में अधिकारपूर्वक पूजन-अर्चन का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई कानूनी  अड़चन सामने नहीं आती है, तो हिंदू समाज के लोग शहर के धानमंडी चौराहे पर एकत्रित होंगे। वहां से सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से पैदल यात्रा निकालते हुए भोजशाला मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। भोजशाला परिसर में पूर्ण सम्मान और स्वाभिमान के साथ मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिसके बाद भव्य महाआरती संपन्न होगी।

आदेश में नमाज पर प्रतिबंध का उल्लेख नहीं

कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने कहा कि हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हाईकोर्ट के आदेश में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है कि नमाज पढ़ने से रोका जाए। नमाज पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हम 700 वर्षों से यहां नमाज पढ़ते आ रहे हैं और आगे भी पढ़ते रहेंगे। यह हमारा अधिकार है। संविधान के दायरे में हम नमाज पढ़ने आते रहेंगे। कोर्ट ने कहा है कि यह एक पुरातात्विक धरोहर है और जिला प्रशासन तथा एएसआई यह तय करेंगे कि परिसर में कौन-कौन सी गतिविधियां संचालित होंगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हांगकांग पर बदले अमेरिका के सुर:चीन का बड़ा दावा, क्या अब खत्म होगी कारोबारी तनातनी और मिलेगी राहत? – Us China Hong Kong Special Trade Status Policy Change Trump Xi Jinping Relations 2026

Dhamaal 4 Reached Near 100 Crore Club Know Alpha And Welcom To The Jungle Collection – Entertainment News: Amar Ujala

यूट्यूब का नुस्खा:धतूरे का काढ़ा पीते ही बिगड़ी हालत, मुंह से झाग फेंकने लगे पिता; बेटे ने पहुंचाया अस्पताल – Youtube Recipe Video For Making Dhatura Decoction Landed Young Man In Hospital

Bcci On Rohit:लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी – Bcci Secretary Devajit Saikia Dismisses Reports Of Rohit Sharma’s Last Odi At Lord’s

Pm Modi-manish Tewari Video:जब कांग्रेस सांसद ने थामा पीएम मोदी का हाथ! गपशप के गवाह बने नड्डा, वीडियो वायरल – Pm Modi Manish Tewari Video Congress Mp Handshake Candid Talk Jp Nadda Witness In Punjab Moment Goes Viral

सोनम वांगचुक का अनशन जारी है:24 घंटे में घटा 350 Gm वजन, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी – Sonam Wangchuk’s Hunger Strike Continues For The 20th Day; Doctors Issue Warning Regarding His Health

Leave a Comment