Personality Traits: आज के डिजिटल दौर में बातचीत करने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. जहां लोग पहले घंटों कान से फोन सटाकर एक-दूसरे से बातें करते रहते थे, वहीं आज की यह नई जेनरेशन कॉल्स से ज्यादा चैट या फिर मैसेज के जरिये किसी से बात करना ज्यादा पसंद करती है. क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि जैसे ही आपके फोन की घंटी बजती है, आप थोड़ा सा सकपका जाते हैं या फिर कॉल काटकर व्हाट्सऐप पर मैसेज टाइप कर देते हैं कि “जी, बताइए क्या काम है?” अगर आपका जवाब हां है, तो घबराने या फिर परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप इकलौते ऐसे इंसान नहीं हैं जिन्हें कॉल्स से ज्यादा मैसेज या फिर चैट पर बात करना ज्यादा अच्छा लगता है. साइकोलॉजी के अनुसार लोगों से बातचीत करने का हमारा यह तरीका हमारी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बता सकता है. तो चलिए बिल्कुल आसान शब्दों और भाषा में समझते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें कॉल्स से ज्यादा मैसेज पर बात करना ज्यादा अच्छा लगता है. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपको इन लोगों की पर्सनालिटी का अंदाजा बहुत ही अच्छे से लग जाएगा.

आप थोड़े शांत और इंट्रोवर्ट स्वभाव के हो सकते हैं
कई रिसर्च यह बताती हैं कि जिन लोगों को कॉल्स पर नहीं, बल्कि चैट पर बात करना ज्यादा अच्छा लगता है, वे ज्यादातर शांत और इंट्रोवर्ट स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को अचानक से फोन पर किसी से बात करने में थोड़ी सी घबराहट या फिर झिझक महसूस होती है, जिसे साइकोलॉजी की भाषा में फोन एंग्जायटी भी कहा जाता है. इन्हें ऐसा लगता है कि फोन पर तुरंत बिना सोचे समझे जवाब देना पड़ेगा और इसी वजह से ये लोग असहज भी हो जाते हैं. इसके ठीक विपरीत, चैट करते समय इन्हें अच्छे से सोचने, समझने और सही शब्दों को चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है. ऐसा होने की वजह से ये लोग खुद को ज्यादा बेहतर तरीके से और खुलकर दूसरों के सामने एक्सप्रेस कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं
अपने टाइम और प्राइवेसी को ज्यादा वैल्यू देना
जिन लोगों को कॉल्स से ज्यादा चैट करना अच्छा लगता है, उन्हें अपनी आजादी और पर्सनल स्पेस बहुत ही ज्यादा पसंद होती है. जब किसी का कॉल आता है, तो आपको अपना सारा काम छोड़कर पूरी तरह से सामने वाले की बातों को सुनना पड़ता है और ठीक उसी समय रिप्लाई भी करना पड़ता है. लेकिन चैट करते समय ऐसी कोई पाबंदी नहीं होती है. आप अपनी मर्जी और अपनी शर्तों पर सामने वाले से बातचीत कर सकते हैं. अगर आप कोई जरूरी काम या पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप मैसेज देखकर भी आराम से बाद में जवाब दे सकते हैं. इस तरह आप बिना डिस्टर्ब हुए अपने काम के साथ साथ बातचीत को भी मैनेज कर लेते हैं.

सोच समझकर और नाप तोल कर बोलने की आदत
फोन पर बात करते समय कई बार हमारे मुंह से अचानक कुछ ऐसी बातें निकल जाती हैं, जिनका पछतावा हमें बाद में होता है. जिन लोगों को चैट करना ज्यादा अच्छा लगता है, वे इस बात को बहुत ही अच्छे से समझते हैं और किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचते भी हैं. उनकी पर्सनालिटी की सबसे बड़ी खासियत भी यही होती है कि ये बहुत गहराई से सोचने वाले इंसान होते हैं. इसके अलावा चैट करने का सबसे बड़ा फायदा यह भी होता है कि आप मैसेज को टाइप करने के बाद उसे दोबारा पढ़ भी पाते हैं और आपको उसे सही समय पर बदलने का मौका भी मिल जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि चैट करने वाले लोग किसी भी तरह की गलतफहमी या फिर बेवजह के विवाद से खुद को बचाकर रख पाते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं ओवरथिंकर? इसे कमजोरी नहीं, आपके अंदर छिपी हैं ये 5 कमाल की खूबियां
फालतू की बातों से दूर रहना और काम पर फोकस करना
जिन लोगों को कॉल्स पर बात करने से ज्यादा चैट करना अच्छा लगता है, वे आमतौर पर बातों को घुमा-फिराकर करने की जगह पर सीधे टॉपिक पर आना पसंद करते हैं. फोन कॉल्स पर अक्सर कई तरह की फॉर्मलिटीज निभानी पड़ती है, जैसे कि और बताओ क्या चल रहा है, घर में सब कैसे हैं या मौसम कैसा है. लेकिन जो लोग चैट में बात करना ज्यादा पसंद करते हैं उन्हें यह पता होता है कि ये सभी चीजें समय की बर्बादी ही है. ये लोग सीधे अपने काम की बातों को लिखना और उसका ठीक सटीक जवाब पाना पसंद करते हैं. ऐसे लोग अपने जीवन में काफी प्रैक्टिकल और काम के प्रति सीरियस होते हैं.
लिखी हुई बातों पर ज्यादा भरोसा करना
एक और दिलचस्प बात यह है कि चैट पसंद करने वाले लोगों को रिटेन रिकॉर्ड रखना बहुत अच्छा लगता है. फोन पर हुई बातें लोग अक्सर समय के साथ भूल जाते हैं, जिससे बाद में कोई गलतफहमी या बहस हो सकती है. लेकिन चैट में बातचीत का पूरा हिस्ट्री सुरक्षित रहता है. चाहे कोई जरूरी पता हो, स्कूल का होमवर्क हो या कोई जरूरी काम की बात, सब कुछ लिखित रूप में रहने से बाद में कोई कन्फ्यूजन नहीं होता. इससे इनका काम काफी आसान और सुलझा हुआ रहता है.
यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज
