लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indonesia:’भारत-इंडोनेशिया साथ बढ़ते हैं तो कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है’, सामुदायिक कार्यक्रम में Pm मोदी – Prime Minister Narendra Modi India Visit Community Event Prabowo Subianto

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जकार्ता में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि बॉलीवुड का गाना ‘कुछ कुछ होता है’ यहां बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, आज मैंने राष्ट्रपति प्रबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ ‘कुछ कुछ’ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे ‘बहुत कुछ होता है’।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीय समुदाय के लोगों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है। 

 

राष्ट्रपति प्रबोवो के ‘भारत का डीएनए’ वाले बयान पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति महोदय, आपने उस समय भी यह बात कही थी और आज फिर इसे दोहराया है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपके अंदर भारत का डीएनए है। मैंने देखा कि इसी बात पर सबसे ज्यादा तालियां बजी थीं। आज भी आपने इस बयान से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। इस एक वाक्य ने भारत के लोगों के दिल को छू लिया। मोदी ने कहा कि यह डीएनए आपसी भरोसे से बना है। यह साझा विरासत और एक-दूसरे से जुड़े इतिहास पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: Emmanuel Macron Syria Visit: एक दशक बाद राजदूतों की दोबारा नियुक्ति पर फ्रांस-सीरिया सहमत, क्यों बढ़ी नजदीकी?

‘सिर्फ दिल से नहीं, दूरी से भी करीब भारत और इंडोनेशिया’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से करीब नहीं हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। मोदी ने कहा, जरा सोचिए, इंडोनेशिया का एक क्षेत्र भारत के एक द्वीप के ज्यादा करीब है, जबकि भारत के कुछ अपने राज्य उससे ज्यादा दूर हैं।

बीमा योजनाओं का जिक्र कर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 60 करोड़ लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं।

मोदी ने कहा कि दूसरी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है। इसमें रोजाना करीब 1.50 रुपये के प्रीमियम पर जीवन बीमा मिलता है। यह रकम एक कप कॉफी की कीमत से भी कम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत में करीब 28 करोड़ लोग इस योजना में शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों सरकारी योजनाओं के तहत अब तक लोगों को करीब 22 हजार करोड़ रुपये के दावों का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, जब लोगों की जिंदगी में संकट आया, तब सरकार एक साथी की तरह उनके साथ खड़ी रही। मोदी ने कहा कि आज भारत में एक और बड़ी और मजबूत व्यवस्था बनाई गई है, जिसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह एक पूरी तरह सुरक्षित व्यवस्था है, जो यह सुनिश्चित करती है कि लाभार्थियों को मिलने वाली पूरी राशि बिना किसी कटौती या गड़बड़ी के सीधे उन तक पहुंचे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तमिलनाडु में गठबंधन का एलान:cm विजय की अगुवाई में बना ‘सेक्युलर, सोशल जस्टिस, विक्ट्री फ्रंट’; उपचुनाव लड़ेगा – Vijay-led Tvk Alliance Named ‘secular, Social Justice, Victory Front’: Sources

चांदी उछली, सोना धड़ाम:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, दिल्ली में आज कीमती धातुओं के भाव क्या? – Gold Prices Fall, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप:इंग्लैंड के खिलाफ सस्ते में सिमटा, सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंचे – England Vs Pakistan 3rd Test 1st Day Match Updates Scorecard Babar Azam, Joe Root Edgbaston, Birmingham

महिला एशिया कप:मंधाना के पास सूजी बेट्स को पीछे छोड़ने का मौका, टी20 में नंबर एक बनने से महज इतने रन दूर – India W Vs Bangladesh Women Asia Cup Semi Final Smriti Mandhana On Verge Of Top In Most Runs In Wt20is Chart

निकाय चुनाव में डीडवाना और नागौर में बवाल:विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की; फर्जी मतदान के आरोप में पथराव – Rajasthan Civic Body Elections Violence Mla Yunus Khan Pushed In Didwana Stone-pelting In Nagaur

सचिन के पहले वनडे शतक की कहानी:आज ही के दिन तेंदुलकर ने खेली थी ऐतिहासिक पारी, जानें उस मैच का पूरा हाल – Onthis Day In 1994 The Legendary Sachin Tendulkar Scored His Maiden Odi Century Know Match Scorecard

Leave a Comment