लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indonesia:बाली में आग और ऊंची लहरों के बीच फंसा जहाज, 106 यात्रियों को बचाया गया; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – Indonesia Ship Trapped Amidst Fire And High Waves In Bali Passengers Rescued; Rescue Operation Underway.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडोनेशिया के टूरिस्ट आइलैंड बाली के पास बुधवार को ऊंची लहरों के बीच एक पैसेंजर जहाज में आग लग गया। जिसमें 106 को बचाया गया है। इसके साथ ही आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल और वहां से गुजर रहे जहाजों ने 106 लोगों को बचा लिया था। वहीं,  वे जलते हुए जहाज से बाकी 25 लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे है।

बचाव दल ने क्या कहा? 

मताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मुहम्मद हरियादी ने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा है।’ उन्होंने बताया कि समुद्र में उथल-पुथल और 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची लहरों के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही थी।

यह घटना कब हुई? 

प्रांतीय राजधानी मताराम में मौजूद सर्च ऑफिस के अनुसार, आग सुबह करीब 4:15 बजे लगी। उस समय ‘पुत्री यास्मीन’ जहाज बाली के पाडांग बाई पोर्ट से वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के पड़ोसी द्वीप लोम्बोक के लेम्बर पोर्ट जा रहा था। एजेंसी को लगभग आधे घंटे बाद इमरजेंसी रिपोर्ट मिली और उसने तुरंत अपने कर्मचारियों और बचाव जहाजों को काम पर लगा दिया।


जहाज में कितने लोग मौजूद थे? 

हरियादी ने बताया कि बचाव अभियान में इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज, पेट्रोल बोट, बचाव नौकाएं और हवाई सर्वे के लिए एक हेलीकॉप्टर शामिल थे। हरियादी ने पाडांग बाई पोर्ट अथॉरिटी से मिली यात्री सूची के आधार पर बताया कि जहाज में 114 यात्री और 17 क्रू सदस्य सवार थे। इसके साथ ही जहाज में 44 गाड़ियां और 53 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं।


इंडोनेशिया 17,000 से ज्यादा द्वीपों का एक समूह है, जहां यात्रा के लिए जहाज का इस्तेमाल आम है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके लिए अक्सर सुरक्षा नियमों के कमजोर पालन को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chamba Crime:’पापा…ये क्या कर रहे हो, नीचे बहुत पानी है’, पुल से रावी में गिराए मासूम की आखिरी पुकार – Chamba Crime Father Accused Throwing Child Ravi River

Hurun Report:अंबानी परिवार भारत में सबसे धनी, अदाणी पहली पीढ़ी के कारोबारियों में शीर्ष पर – Ambanis Remain Richest Family, Adani Leads First-generation Businesses: Hurun Report

Weather Update:आज राजधानी में होगी बारिश, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें Imd का पूर्वानुमान – Read The Imd’s Forecast For The Weather In Delhi Over The Next Six Days

Surya Grahan 2026 Live :कुल 4 घंटे 24 मिनट का रहेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल मान्य है या नहीं – Surya Grahan 2026 Timing In India Live Sutak Kaal Solar Eclipse Kab Lagega Updates In Hindi

साल में सिर्फ एक बार दर्शन:नागपंचमी पर खुलेगा नागचंद्रेश्वर मंदिर, तीसरे सोमवार के साथ बना अद्भुत संयोग – Ujjain Nagchandreshwar Temple Doors To Open For 24 Hours On Nag Panchami And 3rd Sawan Monday

म्यांमार में सेना ने बदला हवाई हमलों का तरीका:क्या है ‘डबल-टैप’; संयुक्त राष्ट्र की जांच में क्या खुलासे हुए? – Myanmar’s Military Has Escalated Airstrikes Against Civilians, Un Investigation Finds

Leave a Comment