लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Surya Grahan 2026 Live :कुल 4 घंटे 24 मिनट का रहेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल मान्य है या नहीं – Surya Grahan 2026 Timing In India Live Sutak Kaal Solar Eclipse Kab Lagega Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:56 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के सूतक काल में किन कामों से बचें?

  • सूतक काल में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ कार्य करने या किसी नए काम की शुरुआत से बचने की परंपरा है।
  • इस अवधि में खाना बनाने और भोजन करने से परहेज किया जाता है।
  • पहले से तैयार भोजन को सुरक्षित रखने के लिए उसमें तुलसी की पत्तियां डालने की धार्मिक मान्यता है।
  • सूतक के दौरान बाल कटवाने, शेविंग और तेल मालिश जैसे कार्यों से बचने की परंपरा है।
  • इस समय देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श न करने की मान्यता भी प्रचलित है।

09:42 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान न करने की मान्यता है।
  • इस अवधि में देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • परंपरा के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण नहीं किया जाता।
  • चाकू, कैंची या अन्य नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की मान्यता है।
  • ग्रहण के समय शुभ और मांगलिक कार्य शुरू न करने की परंपरा है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।

09:24 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan Live: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

  • मेष राशि: सूर्य ग्रहण का मेष राशि वालों पर नकारात्मक असर नहीं माना जा रहा है। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।  
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है, वहीं महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास और स्पष्टता बढ़ेगी। 
  • तुला राशि : तुला राशि वालों के करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिलने के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं।

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

09:16 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan Live: गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
  • इस दौरान चाकू, कैंची या किसी भी धारदार वस्तु का इस्तेमाल न करने की परंपरा है।
  • ग्रहण और सूतक काल समाप्त होने के बाद स्नान करके सात्विक भोजन करने की मान्यता है।
  • गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता देना जरूरी है।

09:05 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 202 Live: 18 साल बाद हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग

12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। यह संयोग करीब 18 साल बाद आया है। इससे पहले वर्ष 2008 में श्रावण अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। ऐसे में इस बार हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण का एक साथ पड़ना धार्मिक और खगोलीय, दोनों ही दृष्टि से खास माना जा रहा है।

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा या नहीं ?

08:45 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026: क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

आज यानी 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी शहर से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।

08:45 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और मंदिर में मूर्तियों के स्पर्श से बचने की सलाह दी जाती है। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कराएं।

08:23 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण मंत्र जाप

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र का भी जाप किया जा सकता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने से मन शांत रहता है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव होता है।

08:06 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

  • सूर्य ग्रहण के समय सीधे सूर्य की ओर न देखें। अगर आपके क्षेत्र में ग्रहण दिखाई दे रहा हो, तो आंखों की सुरक्षा के लिए प्रमाणित सोलर फिल्टर या सुरक्षित उपकरण का इस्तेमाल करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान खाना बनाने और भोजन से जुड़े कार्यों से परहेज किया जाता है।
  • गर्भवती महिलाओं को लेकर ग्रहण के दौरान कई पारंपरिक मान्यताएं प्रचलित हैं। इनमें सुई-धागे का इस्तेमाल, काटने-छीलने और छौंक लगाने जैसे कामों से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

07:51 AM, 12-Aug-2026

Surya Grahan Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण का सूतक कब शुरू होगा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। 12 अगस्त 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा।

Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में कब देगा दिखाई

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लिंग परिवर्तन का सनसनीखेज मामला:दोस्त बना पति, ऑपरेशन कराकर पहले किन्नर बनाया फिर की शादी; अब इस बात पर हत्या – Mathura Transgender Friend Killed Case

यूपीएसएसएससी ने किया बदलाव:जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार माइनस मार्किंग; पूछे जाएंगे 120 सवाल – Up Junior Teacher Recruitment 2026 Negative Marking To Be Implemented For First Time

जावेद अख्तर:तीन तलाक मामले और वंदे मातरम् विवाद पर गीतकार के बड़े बयान, कहा- ‘यह शर्म की बात है…’ – Javed Akhtar On Triple Talaq And Vande Mataram Row Its A Shame Says I Will Say Vande Mataram 100 Times

राज्यसभा चुनाव:सपा यूपी में उतारेगी अपना तीसरा उम्मीदवार, मंगलवार को होगा नामांकन; रेस में ये नाम सबसे आगे – Rajya Sabha Elections Sp Announced Third Candidate In Up Nomination On Tuesday

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज:अब पूर्व अफसरों ने जारी किया जनता का महाभियोग नोटिस; लगाए ये छह आरोप – Former Civil Servants Demands Gyanesh Kumar Resignation On Election Commision Sir Controversy

बागेश्वर धाम दुष्कर्म मामला:हाई कोर्ट सख्त, आरोपी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज; एसआईटी गठन के दिए आदेश – Bageshwar Dham Minor Assault Case High Court Second Bail Rejected Sit Probe

Leave a Comment