लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indigo News: पायलट से CEO तक, संकट के बीच विली वॉल्श ने संभाली इंडिगो की कमान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Willie Walsh IndiGo CEO: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को नया सीईओ मिल गया है. ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री के अनुभवी अधिकारी विली वॉल्श ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर कंपनी का कार्यभार संभाल लिया. मार्च 2026 में ही उनके नाम का ऐलान किया गया था.

विली वॉल्श के पास एविएशन सेक्टर में चार दशक से ज्यादा का अनुभव है. सीईओ के तौर पर अब वह एयरलाइन की रणनीति, ऑपरेशन, नेटवर्क विस्तार और कमर्शियल फैसलों की जिम्मेदारी संभालेंगे. अब नए CEO सामने इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को आगे बढ़ाने और परिचालन को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी.

कौन हैं विली वॉल्श?

विली वॉल्श ने अपने करियर की शुरुआत आयरलैंड की एयरलाइन एयर लिंगस में पायलट के रूप में की थी. बाद में वह उसी एयरलाइन के सीईओ बने. इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज और फिर इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप का नेतृत्व किया। इंडिगो से पहले वह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन -IATA के डायरेक्टर जनरल थे. उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हुआ.

यह भी पढ़ें: कंपनी का टारगेट अधूरा, कमर्चारी को बांधकर चेहरे पर मारा केक, मैनेजर पर केस दर्ज

किस समय मिली है जिम्मेदारी?

विली वॉल्श ऐसे समय इंडिगो की कमान संभाल रहे हैं जब एयरलाइन हाल के महीनों में बड़े संकट का सामना कर चुकी है. दिसंबर 2025 में पायलटों के ड्यूटी और आराम से जुड़े नए नियम लागू होने के बाद इंडिगो को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया और उसका शेड्यूल भी घटाया था.

इसी बीच 10 मार्च 2026 को तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था. उनके जाने के बाद से सह-संस्थापक राहुल भाटिया अंतरिम रूप से कंपनी का कामकाज देख रहे थे.

आगे क्या चुनौती?

इंडिगो की घरेलू बाजार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. ऐसे में नए सीईओ के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिचालन को स्थिर रखना, लगातार बढ़ रहे विमान बेड़े का प्रबंधन करना और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर एयरलाइन के विस्तार की योजना को आगे बढ़ाना होगा.

यह भी पढ़ें: भारत ने चीन के सिर्फ 1 FDI प्रस्ताव को दी मंजूरी, कीमत मात्र एक करोड़, ऐसा क्यों?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment