लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indian Railway:क्या चलती ट्रेन के अंदर कर सकते हैं पूजा? वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने बताई पूरी सच्चाई – Can You Perform Prayers Inside A Moving Train? Railways Reveals The Full Truth After A Video Goes Viral.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन के एक कोच के अंदर धार्मिक समारोह होते नजर आ रहा है। वीडियो में एक पुजारी को ट्रेन के डिब्बे के फर्श पर बैठकर पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं।  

रेलवे ने क्या जवाब दिया?


इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर धार्मिक समारोह आयोजित करने की अनुमति है?  इस मामले पर उत्तरी रेलवे के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने लिखा ‘यह अनुष्ठान एक निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित किए गए थे। कोच को आईआरसीटीसी के साथ की गई वाणिज्यिक बुकिंग के माध्यम से आवंटित किया गया था।’

क्या है सैलून कार?


ट्रेन का सैलून कार एक निजी, आलीशान रेल डिब्बा होता है जो उच्च पदस्थ अधिकारियों और वीआईपी के लिए डिजाइन किया गया होता है। इसमें वातानुकूलित बेडरूम, एक रसोईघर, एक बैठक और भोजन कक्ष, संलग्न शौचालय आदि सुविधाएं होती हैं।

इसकी बुकिंग कितने रुपये में हुई? 


रेलवे जोन के अनुसार, बुकिंग 8 जुलाई को की गई थी और बुकिंग के लिए पार्टी ने 3 लाख रुपये से अधिक का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था। उत्तरी रेलवे के एक्स अकाउंट ने स्पष्ट किया, ‘सीआरडी द्वारा 8 जुलाई 2026 को सैलून कार बुक की गई थी।

पार्टी ने वाणिज्यिक बुकिंग के रूप में ₹ 3,08,580 का अग्रिम भुगतान किया था। सैलून कार को 10 जुलाई 2026 को नई दिल्ली (एनडीएलएस) से मुंबई (बीडीटीएस) तक एकतरफा यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में जोड़ा जाना था।’

सुरक्षा को लेकर क्या बोला रेलवे?


रेलवे अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन उनकी प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, ‘यात्रियों की समयबद्धता, सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की प्राथमिक भूमिका और जिम्मेदारी बिना किसी समझौते के रेलवे की है।’ इसमें आगे कहा गया है कि घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इसके साथ ही साफ किया गया है कि अभिषेक करते हुए दिखाई देने वाला पुजारी’ निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर आयोजित समारोह का हिस्सा था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात:पुलिस के जवान ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, कार से बीच सड़क शव फेंककर हुआ फरार – Delhi Police Personnel Shoots Wife Dead

बिना मुकदमे एक साल तक हिरासत:आखिर चर्चा में क्यों है पश्चिम बंगाल का पब्लिक सेफ्टी बिल? पुलिस की बढ़ेगी ताकत – What Is Public Safety And Control Of Anti-social Activities Bill How Will It Boost Police Powers

मेरठ बवाल में नया खुलासा:चंद्रशेखर आजाद के करीबी पर गोली चलाने वाला सागर भी उपद्रव में था शामिल, पूरी कहानी – Meerut Murder Case New Reveal Sagar Who Firing At An Associate Of Chandrashekhar Also Involved In Disturbance

महाराष्ट्र:पुणे में वारकरियों की जुलूस यात्रा में हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत – Maharashtra Accident During Warkari Procession In Pune Many Killed After Being Hit By Truck Hindi News Update

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा:नहाते समय यमुना नदी के तेज बहाव में बहे चार बच्चे, अब तक कोई सुराग नहीं – Four Children Drowned In The Yamuna River While Bathing In Delhi

West Asia Tension:युद्धविराम टूटने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? – Crude Oil Price Increase After West Asia Tension Arise Impact On Petrol Diesel

Leave a Comment